मंडी में ब्यास नदी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

by

एएम नाथ। मंडी : जिला मंडी के कोटली क्षेत्र के तहत आते कुन-का-तर में ब्यास नदी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुन-का-तर (कोटली) के पास ब्यास नदी के किनारे स्थानीय लोगों ने एक शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
प्रथम दृष्टया मृतक युवक की उम्र लगभग 25 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। फिलहाल, पुलिस शव की शिनाख्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और आसपास के थानों में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा बाल ऊना में भूकंप परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न

 रोहित जसवाल।  ऊना, 26 मई। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में भूकंप परिदृश्य पर आधारित एक व्यापक सुरक्षित निकासी अभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऐसे कुल्लू भूस्खलन में घायलों के मददगार बने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

आपदा से निबटने को गंभीर नहीं सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर शिमला से कुल्लू जाते हुए रास्ते में गाड़ी से भी लगातार घायलों और रेस्क्यू अभियान की फीडबैक लेते रहे सुंदरनगर जंगमबाग भूस्खलन घटनास्थल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कों की बदहाली पर भड़के भाजपा नेता गुरमेल चौधरी,जन आंदोलन की दी चेतावनी

बीबीएन, 10 जून (तारा) :  भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यदि जल्द सड़कों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर निकाय चुनावों को लेकर जारी किए आदेश

15 मई शाम 3 बजे से चुनाव प्रचार और सार्वजनिक सभाओं पर रहेगा प्रतिबंध निर्देशों की अवहेलना पर निर्धारित नियमों के अनुरूप होगी कार्रवाई एएम नाथ। चंबा : ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर...
Translate »
error: Content is protected !!