बरोटीवाला कालेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन : नए छात्रों को शैक्षणिक व्यवस्था से कराया परिचित

by

बीबीएन, 18 जुलाई (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित करवाने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण, नियमों, पाठ्यक्रम तथा विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी देना था ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ .कुलदीप सिंह तथा उपस्थित शिक्षकों ने किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली और नियमित कक्षाओं के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया । शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मेहनत अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपनी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम के दौरान डॉ श्याम सिंह ने विद्यार्थियों को एन्टी रेगिग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रो .विशेशर लाल ने स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी दी , जबकि प्रो.कृष्णा प्रकाश ने यूथ एबीसी के बारे में विद्यार्थियों को बताया | इसके साथ ही विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं क्लबों जैसे एनएसएस, एनसीसी, रेड रिबन क्लब, रोवर्स एंड रेंजर्स तथा खेलकूद गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की । इस कार्यक्रम से नए विद्यार्थी को महाविद्यालय की कार्य प्रणाली को समझने में काफी सहायता मिली । अंत में सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों का धन्यवाद किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन किया गया।
फोटो;
बरोटीवाला कालेज में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग लेते हुए नए विद्यार्थी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला से छेड़छाड़ करने से रोकने पर अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टरों पर भी किया हमला; दो लोग घायल

मुक्तसर साहिब। मुक्तसर -कोटकपूरा रोड पर बाईपास पर स्थित निजी मालवा ऑर्थो अस्पताल में काम करने वाली एक महिला स्टाफ सदस्य के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ करने पर अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री पर्यटकों से भी मिले और उनसे की बातचीत : मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं शिमला के रिज पर अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रीष्मोत्सव की स्मारिका का विमोचन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

51 शक्तिपीठ भारत की आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के सशक्त प्रतीक- शक्ति परम्परा के वैज्ञानिक अध्ययन, डिजिटल प्रलेखन और वैश्विक प्रचार-प्रसार पर दिया बल : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

एएम नाथ। शिमला  : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि 51 शक्तिपीठ केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के सशक्त प्रतीक हैं। उन्होंने शक्तिपीठों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए मंजूरी के बाद ब्यास नदी से खनन गतिविधियां शुरू करेगी सुक्खू सरकार : इमारती लकड़ी की निस्तारण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश

शिमला, 30 जुलाई :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के अधिकारियों को निगम के डिपो में रखी गई इमारती लकड़ी की निस्तारण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!