मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र में किए 50 करोड़ के उद्घाटन शिलान्यास, हिमाचल में 2600 करोड़ से मजबूत होगा सड़क नेटवर्क – विक्रमादित्य सिंह

by
मंडी, 8 दिसंबर। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल में सड़कों के सुधार और विस्तार पर 2600 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। यह धनराशि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण के अंतर्गत प्रदेश में मौजूदा सड़क नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण तथा उनके नई तकनीक के साथ रखरखाव पर खर्च की जाएगी।
उन्होंने यह बात मंडी के सदर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को लगभग 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए कही। इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उपस्थित रहीं।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार प्रदेश में सड़कों के गुणात्मक सुधार को लेकर काम कर रही है। मौजूदा सड़क नेटवर्क की मजबूती, उन्हें चौड़ा करने, विस्तार देने तथा नई तकनीक से रखरखाव पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
50 करोड़ के उद्घाटन-शिलान्यास
लोक निर्माण मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को मंडी सदर विधानसभा में लगभग 50 करोड़ रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने मंडी शहर के समीप गणपति नाला पर विधायक प्राथमिकता में बने 2.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल का उद्घाटन किया। इस मौके मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा भी उपस्थित रहे।
लोक निर्माण मंत्री तथा सांसद ने प्रधानमंत्री ग्रामसड़क योजना फेस-3 के तहत 21.71 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नयन होने वाले गणपति सड़क के भूमि पूजन तथा 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले खलियाणा-मटयारी सड़क का शिलान्यास और कसाण-रछोड़ा सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने बस स्टैंड कोटली से कोटली-नैनादेवी बस सेवा का शुभारंभ भी किया।
उन्होंने 2 करोड़ रुपये की लात से बनाई गई भरगांव से अलग वाया टिल्ला सड़क का उदघाटन, 8.51 करोड़ रुपये की लागत से बनने अणा कैंची से कुसमल सड़क का भूमि पूजन तथा 4.86 करोड़ रुपये से बनने वाली धार सुराड़ी से छतरेहड़ सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग केे अधिकारियों को इन कार्यांे को समयबद्ध पूरा करने का निर्देश दिया।
लोक निर्माण मंत्री ने खड्ड-कल्याणा, कसाणा और भरगांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्यांे को गति देना उनकी प्राथमिकता है। संसाधनों की कमी के बावजूद विकास कार्यों को रूकने नही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा की शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी समस्याओं को जल्द हल किया जाएगा।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि हिमाचल का संपूर्ण विकास प्रदेश सरकार का ध्येय है। उन्होंने मंडी जिले के विकास की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जनहित के सभी विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा किया जाएगा।
रोजगार प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
विक्रमादित्य ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को स्वरोजगार में मदद के लिए पूर्ण संकल्पित है। सरकार ने इसी मकसद से 680 करोड़ रुपये का राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना को मंजूरी दी है। इसमें ई टैक्सी खरीद पर 50 फीसदी सब्सिडी का भी प्रावधान किया गया है।
लेट लतीफी वाले ठेकेदारों को नहीं मिलेगा काम
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि जिन ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण एक और दो में कार्य पूरा नहीं किया। उन्हें तीसरे चरण में किसी भी सड़क निर्माण का ठेका नहीं दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार के लिए जनहित सर्वोपरि – सांसद प्रतिभा सिंह
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित सर्वोपरि रखकर काम कर रही है। मानसून में आई भयंकर आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने 4500 करोड़ का राहत पैकेज जारी किया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि बार बार आग्रह पर भी आपदा में केन्द्र सरकार ने कोई भी राहत पैकेज नहीं दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये देने का वायदा जल्द पूरा किया जाएगा। अगर प्रदेश में आपदा न आई होती तो इस योजना को प्रदेश सरकार अब तक शुरू कर देती।
जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने विकास सौगातों के लिए लोक निर्माण मंत्री तथा सांसद का आभार जताया।
जनसभाओं में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान योगेश पटयाला, एसडीएम असीम सूद, कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला सहित 2 तस्कर गिरफ्तार- हिमाचल लाई बरामद : नेपाल से अफीम की खेप लाई गई थी हिमाचल

सोलन : सोलन पुलिस ने नेपाल से तस्करी करके हिमाचल लाई गई 8.184 किलोग्राम अफीम के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई चंबाघाट में गश्त के दौरान की। एसपी गौरव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणि महेश कुदरती आपदा से सकुशल लौटे लोगों ने खन्ना को सुनाई व्यथा

होशियरपुर :  मणि महेश यात्रा में आयी कुदरती आपदा से सकुशल लौटे भिखी पिंड के केशव, होशियारपुर के धैर्य, कुणाल एवं मोहित ने पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से मुलाकात की और उन्हें मणि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रों को दिया मृदा संरक्षण का संदेश : विश्व मृदा दिवस पर केंद्रीय विद्यालय सलोह में विशेष समारोह आयोजित

ऊना, 5 दिसम्बर। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कृषि विभाग ऊना द्वारा आज पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय सलोह में विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नामांकित छात्रों के लिए विशेष जागरूकता समारोह आयोजित...
हिमाचल प्रदेश

घाना से आए 10 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर पंडोगा में लगाए गए, डीसी ने कहा शुक्रिया

ऊना – अफ्रीकी देश घाना से 10 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर जिला ऊना के लिए आए हैं और इन्हें पंडोगा के नवनिर्मित मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल में लगा दिया गया है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!