मंत्रमुग्ध भजनों से सोनू निगम, शंकर महादेवन और अनुराधा पौडवाल ने सब कुछ राममय कर दिया

by

अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायक सोनू निगम, शंकर महादेवन और अनुराधा पौडवाल  ने अपने मंत्रमुग्ध भजनों से सब कुछ राममय कर दिया है। श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह चल रहा है, यहां कि वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं।

सोनू निगम ने गाया राम भजन ;   भगवान राम के सभी भक्तों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। 22 जनवरी, सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोनू निगम भी शामिल थे और उन्होंने समारोह में ‘राम सिया राम’ गाना गाया। प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने अपने भजन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। सोनू निगम को क्रीम कलर के मैचिंग पैंट, कुर्ता और शॉल पहने देखा गया।

शंकर महादेवन ने गाई राम स्तुति :  रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने गायक शंकर महादेवन भी पहुंच हैं और राममय माहौल को अपने राम भजन से सभी का दिल जीत लिया है। अपने भजन से भक्तिमय माहौल को और खास बना दिया है। इस शुभ अवसर पर शंकर महादेवन ने ‘श्री रामचंद्र कृपालु भजमन’ स्तुति गाया।

अनुराधा पौडवाल का राम भजन :  लोकप्रिय गायिका अनुराधा पौडवाल ने सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर के पवित्र परिसर में राम भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। वीडियो में कैद किया गया भावपूर्ण प्रदर्शन तेजी से वायरल हो रहा है, जो देश भर के दर्शकों को पसंद आ रहा है। उन्हें आज आयोजित होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया था। इस जश्न में कई अन्य बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की आवाज बनकर विधानसभा में गरजे डॉ. हंस राज, खज्जियार-चंबा, भरमाणी माता और पांगी रोपवे का मुद्दा सदन में उठाया

दुर्गम चंबा को विकास की नई ऊंचाई देने की पहल चंबा की बहुप्रतीक्षित रोपवे परियोजनाओं का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, विधायक डॉ. हंस राज ने सरकार से मांगा जवाब मुख्यमंत्री बोले, रोपवे सरकार की...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम का दसवीं का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए परिणाम में सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम का दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों ने शानदार अंक हासिल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लीगल नोटिस नवजोत सिंह सिद्धू के नाम CG सिविल सोसाइटी ने किया जारी : 7 दिनों के भीतर कैंसर के इलाज के डॉक्यूमेंट पेश करें, नहीं तो देने होंगे 850 करोड़

रायपुर :   नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के 4थे स्टेज के कैंसर से बिलकुल ठीक होने को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था, जिसमें नवजोत सिद्धू ने...
Translate »
error: Content is protected !!