मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल जल्द , माझा के एक मंत्री की छुट्टी तय : मोहिंदर भगत को पद देने की तैयारी

by

चंडीगढ़  : पंजाब में मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई। सरकार ने गवर्नर हाउस से समय भी मांग लिया है। जालंधर वेस्ट सीट से उपचुनाव प्रचार के दौरान सीएम मान ने स्टेज से कहा था कि आप मोहिंदर भगत को जिताओ, आगे मंत्री बनाने की सीढ़ियां मैं चढ़ाऊंगा,  जनता से किया वादा सीएम जालंधर पूरा करने जा रहे हैं।   आगामी दिनों में मोहिंदर भगत मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।  इसके साथ माझा के एक मंत्री की छुट्टी तय है।

जानकारी मुताबिक सीएम मान जालंधर प्रचार के दौरान कई मंत्रियों की कारगुजारी से खुश नहीं दिखाई दिए हैं। प्रचार के दौरान लोगों द्वारा कई अहम मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया गया है। व्यापारियों के साथ पांच मीटिंग में भी कई समस्याएं निकलकर सामने आई हैं। वहीं माझा के एक मंत्री की कारगुजारी से सीएम मान बिलकुल खुश नहीं है, जिसकी छुट्टी की जा सकती है और उसके स्थान पर नए चेहरे को शामिल किया जा सकता है।

सांसद मीत हेयर ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनकी जगह पर कोई नया मंत्री नहीं बनाया गया है। मोहिंदर भगत राज्य के खेल मंत्री बन सकते हैं। चूंकि जालंधर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का हब है, ऐसे में यह विभाग उनके लिए ज्यादा उपयुक्त भी माना जा रहा है। मोहिंदर भगत खुद खेल उद्योग चलाते हैं और उनको कई समस्याओं का पता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने 21 जुआरियों को किया गिरफ्तार : पुलिस ने 7,50,550 रुपये और तीन हुक्के अपने कब्जे में लिए

अमृतसर :  पुलिस ने दिवाली के दिनों में जुआ खेलने वालों के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। अमृतसर  की पॉश कालोनी बसंत एवेन्यू में एक कोठी में छापेमारी करके 21 जुआरियों को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सौ एकड़ में अवैध माईनिंग की जांच के लिए पहुंची टीम ने बीडियोग्राफी की लेकिन पांच दिन बाद भी कोई कारवाई नहीं : टीम को लीड करने वाले एसई राजन ढीगरां ने कहा रिर्पोट भेज दी हैड आफिस 

 दोनों जिलों के माईनिंग विभाग के अधिकारी आर नोटिस भेज कर फर्ज की इतिश्रि करते दिख रहे तो वन विभाग के डीएफओ माईनिंग विभाग पर डाल रहे जिम्मेदारी गढ़शंकर। गढ़शंकर बलाचौर सीमा पर करीव...
पंजाब

गांव के स्कूली विद्यार्थियों को स्मार्ट यूनीफार्म बांटी

गढ़शंकर : गांव कितना के शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल में पढ़ते सरकारी योजना के गैर लाभपात्री 11 विद्यार्थियों सहित अन्य को दानी शहीद सरवन दास के भतीज अमरजीत सिंह कितना द्वारा स्मार्ट...
article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब ने धीयां दी लोहड़ी संबंधी कार्यक्रम का किया आयोजन

गढ़शंकर : सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में गांव सतनौर में नौवीं धीयां की लोहड़ी का आयोजन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष पंजाब किरण बाला, महासचिव पंजाब डॉ. हरिकृष्णन...
Translate »
error: Content is protected !!