मंत्रियों की अगुआई में गठित टीमों के जिम्मे उम्मदवारों की जीत : विधानसभा उप चुनाव के लिएमंत्रियों की अगुआई में सीपीएस और विधायकों की टीमें गठित

by

शिमला : प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा उप चुनाव के लिएमंत्रियों की अगुआई में सीपीएस और विधायकों की टीमें गठित कर जीत दिलाने का जिम्मा सौप दिया है । कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दी गई मंजूरी के बाद कांग्रेस ने छह विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए मंत्री, सीपीएस, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों की चुनावी ड्यूटियों की सूची जारी कर दी है ।
हर्ष वर्धन की टीम को गगरेट का जिम्मा : इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्ष वर्धन चौहान को गगरेट विधानसभा उप चुनाव का इंचार्ज बनाया है। उनके साथ विधायक मलेंद्र राजन, सुदर्शन बबलू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र कंवर को लगाया गया है।

कुटलैहड़ विधानसभा का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह को लगाया इंचार्ज : टलैहड़ विधानसभा का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह को लगाया इंचार्ज लगाने के साथ उनके साथ विधायक भवानी सिंह पठानिया, नीरज नय्यर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मिनटा को अटैच किया गया है।

कृषि मंत्री चंद्र कुमार को धर्मशाला विधानसभा सीट का जिम्मा : धर्मशाला विधानसभा सीट के लिए कृषि मंत्री चंद्र कुमार को इंचार्ज बनाया गया है। इनके साथ सीपीएस आशीष बुटेल, विधायक आरएस बाली, केवल सिंह पठानिया, करण पठानिया और हरभजन चौधरी को लगाया गया है।
बड़सर को जिताने का धर्माणी पर जिम्मा
बड़सर विधानसभा का इंचार्ज मंत्री राजेश धर्माणी को लगाया : बड़सर विधानसभा के लिए टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी को प्रभारी तथा इनके साथ सीपीएस किशोरी लाल, विधायक संजय रत्न, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती और वर्किंग प्रेसिंडेंट संजय शर्मा को लगाया है।

यादवेंद्र गोमा को ​​​​​​​सुजानपुर का जिम्मा : सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा को इंचार्ज बनाया गया । उनके साथ विधायक चंद्र शेखर, विधायक सुरेश कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भट्ट और ब्लाक कांग्रेस वर्किंग प्रेसिडेंट राजेंद्र वर्मा को अटैच किया है।

जगत नेगी पर लाहौल स्पीति जिताने का जिम्मा : लाहौल स्पीति विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को प्रभारी बनाया है। इनके साथ CPS सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक भुवनेश्वर गौड़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानसेन ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष काजा राम सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केलांग रमेश कुमार और उदयपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर को अटैच किया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत से पहले पूनम पांडे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल : शिप पर व्हाइट ब्रॉलेट और ब्लैक कलर की पैंट रखी थी पहन

फिल्मी स्टार पूनम पांडे के निधन से हर कोई सदमे में आ गया है। सर्वाइकल कैंसर से एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत हुई है।  लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी कम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत कथेट प्रधान मधुबाला को प्रधान पद से तत्काल निष्कासित करने के आदेश : प्रधान ग्राम पंचायत कथेट पंचायत की बैठकों- सभाओं से अनुपस्थिति के चलते निष्कासित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विकासखंड भटियात के अंतर्गत प्रधान ग्राम पंचायत कथेट को ग्राम पंचायत की आधी बैठकों- सभाओं से अनुपस्थिति के चलते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग श्रेणी से कनिष्ठ कार्यालय सहायक पदों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 10 व 11 अप्रैल को

एएम नाथ। शिमला : ग्रामीण विकास विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा 3 जनवरी, 2025 को दिव्यांग श्रेणी से कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आई.टी.) के चार पद विज्ञापित किए गए थे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रंगोली बनाकर दिया लैंगिक समानता का दिया संदेश : लदवाड़ा में जेंडर सेन्सिटिजेशन वीक पर महिलाओ को किया जागरूक

एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अगस्त। जिला काँगड़ा में मिशन शक्ति के अंतर्गत 100 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत वीरवार को रैत ब्लाक की लदवाड़ा पंचायत में डिस्ट्रिक्ट हब...
Translate »
error: Content is protected !!