मंत्री ने खंड स्तरीय अंडर-14 (छात्र) टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, विभिन्न खेलों में विजेता छात्रों को किया पुरस्कृत, बोले हर क्षेत्र में सिफारिशवादी तंत्र को रोकने की आवश्यकता

by

बिलासपुर 7 अगस्त : वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह में घुमारवीं 2 खंड स्तरीय अंडर-14 (छात्र) टूर्नामेंट के समापन समारोह में प्रदेश सरकार के टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी शिक्षा, मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को बतौर मुख्यातिथि शिरकित किया।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के लिए खेलो का बडा महत्व है। खेलों से बच्चे स्वस्थ, धैर्य शील, अनुशासन और दृढ़ता,बेहतर टीमवर्क, सहयोग करना और सामाजिक बनना सीखता है।
उन्होंने उपस्थित छात्रों को ओलंपिक खेलों में बेहतर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मनुभाकर और विनेश फोगाट की उपलब्धियो के बारे बताया। उन्होंने कहा इन लड़कियों ने देश को गौरवांवित किया है। उन्होंने विशेष तौर पर बल देते हुए कहा कि हमारे देश में जो प्रणाली विकसित हुई है उसमें अच्छे प्रतिभागियों को पीछे किया जाता है आज हर क्षेत्र में सिफारिश चलता है। सिफारिशवादी तंत्र को बढ़ावा न देकर अच्छे प्रतिभागियों को आगे पहुंचाने की आवश्यकता है। बच्चों में सिफारिशवादी तंत्र का जन्म स्कूल स्तर से होता है। ऐसे तंत्र को रोकने की आवश्यकता है और हुंनरबाज बच्चों को आगे ले जाने का प्रयास करना हम सब की जिम्मेवारी है।
मंत्री राजेश धर्माणी ने इस टूर्नामेंट में खेले गए विभिन्न खेलो के विजेताओं को पुरस्कृत किया और अपने बचपन के अनुभव सांझा किया। अंडर-14 टूर्नामेंट में 25 स्कूलों 359 छात्रों ने भाग लिया।जिसमें 19 सरकारी और 6 प्राइवेट स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।
वॉलीबाल में मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं विजेता जबकि शिवा इन्टरनेशनल स्कूल घुमारवीं उप विजेता रहा। कब्बडी मे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर विजेता और रावमापा छात्र घुमारवीं उपविजेता, खो खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनैथर विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरपुर उपविजेता, बैडमिन्टन में शिवा इन्टरनेशनल स्कूल घुमारवीं विजेता और मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उपविजेता, चैस में राजकीय उच्च पाठशाला चवाडी विजेता और शिवा इन्टरनेशनल स्कूल घुमारवीं उप विजेता, कुशती में शिवा इन्टरनेशनल स्कूल घुमारवीं विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनैथर उप विजेता रहे तथा मार्च पास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह विजेता रहा।
35 किलोग्राम वर्ग कुश्ती में राजकीय उच्च पाठशाला टकरेडा के पंकज प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र घुमारवीं के कार्तिक राणा द्वितीय स्थान पर जबकि नॉप्स घुमारवीं के ध्रुव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 38 किग्रा0 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड के शिवांश प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र घुमारवीं के पियुष द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मल्यावर के अविशांत तीसरे स्थान पर रहे।
41 कि0ग्रा0 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्ह चुराणी के विकास प्रथम, राजकीय उच्च पाठशाला टकरेडा के करण द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह के गोपाल चन्द तीसरे स्थान पर रहे। 44 कि0ग्रा0 में हिमसर्वोदय घुमारवी के सार्थक प्रथम, ग्रेस गार्डन स्कूल के अंश दुसरे तथा शिवा इन्टरनेशनल स्कूल घुमारवीं के आरव तीसरे स्थान पर रहे। 48 कि0ग्रा0 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनैथर के अंशुल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र घुमारवीं के सुुर्य द्वितीय, शिवा इन्टरनेशनल स्कूल घुमारवीं के अमित तीसरे स्थान पर रहे।
52 कि0ग्रा0 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर के शिवांश प्रथम, नॉप्स पब्लिक स्कूल घुमारवीं के सूजल द्वितीय, ग्रेस गार्डन घुमारवीं के शिवांश तृतीय स्थान पर रहे। 57 कि0ग्रा0 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनैथर के करण शर्मा प्रथम, शिवा इन्टरनेशनल स्कूल के हार्दिक द्वितीय, नॉप्स पब्लिक स्कूल घुमारवीं के उमंग तृतीय स्थान पर रहे। 62 कि0ग्रा0 में नॉप्स पब्लिक स्कूल घुमारवीं के हरी ओम प्रथम, शिवा इन्टरनेशनल स्कूल घुमारवीं के अर्थव द्वितीय स्थान पर रहे।
इस मौके पर प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का नियमित निरीक्षण करेंगे प्रशासनिक अधिकारी

रोहित भदसाली। ऊना, 24 अगस्त : ऊना जिले में नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में व्यवस्थाओं की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी नियमित अंतराल पर इन केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोगी कल्याण समिति को आर्थिक तौर पर करें सशक्त : केवल पठानिया*

रोगी कल्याण समिति के तहत वर्ष 2025-26 में 37,66,264 रुपए खर्च किए जायेंगे सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया एएम नाथ। शाहपुर :  नागरिक अस्पताल शाहपुर में आज स्थानीय विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया...
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की छंटनी परीक्षा स्थगित

देहरा/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) – बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा बलजीत ठाकुर ने बताया की बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के 10 पद भरे जाने है। ग्राम पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित : DC मुकेश रेपसवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर- नई पीढ़ी को मिलती है प्रेरणा जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!