मंत्री पर कारोबारी को धमकाने का आरोप, राज्यपाल से शिकायत करेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू

by

चंडीगढ़ :।पंजाब में एक मंत्री द्वारा कारोबारी को कथित तौर पर धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के सामने उठाया जाएगा।

चंडीगढ़ में मीडिया के सामने पीड़ित कारोबारी मलकीत सिंह को पेश करते हुए बिट्टू ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएगी। इस दौरान मुकैरियां से भाजपा विधायक जंगी लाल महाजन ने भी मामले में सीबीआई जांच की मांग की और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही।

केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने आरोप लगाया कि पहले अमृतसर में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर पर जो आरोप लगे थे, वैसी ही घटना अब मुकैरियां में मंत्री हरदीप मुंडिया के मामले में सामने आई है। उन्होंने कहा कि फर्क सिर्फ इतना है कि पहले उत्पीड़न से परेशान होकर वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारी गगनदीप रंधावा ने आत्महत्या कर ली थी, जबकि मलकित सिंह ने लड़ने का फैसला किया है।

बिट्टू ने कहा कि भाजपा और अन्य दल, आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हुए कारोबारी के परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार एक तरफ विदेशी निवेश लाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय उद्यमियों को डराकर उनसे वसूली कर रही है।

पीड़ित कारोबारी मलकित सिंह ने आरोप लगाया कि करीब एक साल पहले मंत्री मुंडिया ने 6.5 लाख रुपये की ट्रॉली बनवाई, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। जब उन्होंने पैसे मांगे तो मंत्री ने उनसे उनके कारोबार में हिस्सेदारी देने का दबाव बनाया।

मलकित सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री के दबाव में पंजाब राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य विभागों द्वारा उनके खिलाफ नोटिस जारी किए गए, ताकि उनका कारोबार बंद कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि उनके परिवार की जान-माल को खतरा है और उन्हें गैंगस्टर से जुड़ी धमकियां मिल रही हैं। मलकित सिंह के भाई पर हमला भी हो चुका है, लेकिन शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैर जरुरी यातायात से गुरेज करें, घर रहो-सुरक्षित रहो: एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल

कोरोना के कारण पैदा हुए स्वास्थ्य संकट से बचने के लिए लोग नई हिदायतों के पालन में लापरवाही न करें साप्ताहिक लॉकडाउन व नाइट कफ्र्यू के उल्लंघन के 46 मामले दर्ज होशियारपुर : कोरोना...
article-image
पंजाब

यूनिवर्सल मेडिकल इंस्टीट्यूट के डॉ. काउंट सीजर मैटी का जन्मदिन मनाया : 1988-1990 बैच से 2006 बैच के छात्रों और कर्मचारियों ने लिया भाग

गढ़शंकर ।  यूनिवर्सल मेडिकल इंस्टीट्यूट गढ़शंकर के कर्मचारियों और छात्रों द्वारा डॉ. काउंट सीजर मैटी की 215वीं जयंती भव्य तरीके से मनाई गई। जिसमें 1988-1990 बैच से 2006 बैच के छात्रों और कर्मचारियों ने...
Translate »
error: Content is protected !!