मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री के 14 अगस्त के घुमारवीं प्रवास की तैयारियों का लिया जायजा

by
मुख्यमंत्री 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि होंगे शामिल, निहारी में करेंगे पौधरोपण
पर्यावरण संरक्षण वॉकथॉन को दिखाएंगे हरी झंडी, दधोल स्कूल में करेंगे संवाद तथा विकासात्मक योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास
एएम नाथ।  बिलासपुर, 13 अगस्त: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के 14 अगस्त को घुमारवीं प्रवास को लेकर नगर व ग्राम नियोजन, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के साथ-साथ यातायात, बैठने, पेयजल, बिजली और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम को लेकर किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री 14 अगस्त को घुमारवीं के निहारी में 77 वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। इस दौरान वह पौधरोपण कर राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए वॉकथॉन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।
राजेश धर्माणी ने कहा कि दधोल स्कूल से ही मुख्यमंत्री घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों से शामिल होने का भी आह्वान किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एकाउंट्स असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टीवार्ड और रूम बॉय के भरे जायेंगे 04 पद***10 फरवरी को कोटि रिसोर्ट लिमिटेड बल्देयां में होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

एएम नाथ। शिमला :  जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा कोटि रिसोर्ट लिमिटेड गांव सढौरा, डाकखाना बल्देयां, तहसील एवं जिला शिमला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की के चक्कर में छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या : दोनों के साथ चल रहा था अफेयर

फाजिल्का : फाजिल्का भैरों बस्ती में एक लड़की को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़की दोनों भाइयों के संपर्क में थी। लड़की का दोनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने पेट्रोलियम मंत्री से ऊना में मक्के से एथनॉल बनाने का उद्योग लगाने की मांग की

धर्मेंद्र प्रधान को आइओसीएल टर्मिनल में मैहतपुर ट्रक ऑपरेटर यूनियन से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा ऊना (2 मार्च)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत का पहला रोड शो मंडी लोक सभा हल्के में, मिला जबरदस्त समर्थन : मंडी की बेटी, मंडी की राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी – कंगना रनौत

एएम नाथ।  मंडी :  लोकसभा चुनाव के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी से टिकट दिया गया है। टिकट मिलने के बाद कंगना ने चुनाव प्रचार का आगाज भी कर...
Translate »
error: Content is protected !!