मंत्री राजेश धर्मानी ने डंगार स्कूल में अंडर 14 बाल खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ :

by

एएम नाथ। बिलासपुर :6 अगस्त : राजिकय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में अंडर 14 बाल खेलकूद प्रतियोगिता ( भराड़ी जोनल) शुरू हुई। प्रदेश सरकार के टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी शिक्षा, मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य रूप से शिरकत की।
इस खेलकूद प्रतियोगिता में 23 स्कूलों के 310 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर राजेश धर्मानी ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के चहुमुंखी विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भाग लेना बहुत जरूरी है। शिक्षकों से भी अपेक्षाएं हैं कि बच्चे पढाई के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करें। खेलकूद प्रतियोगिताओं से बच्चे टीम वर्क के तौर पर बहुत कुछ सीखते हैं। ऐसे जब कई स्कूलों के बच्चे एक साथ मिलकर खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं तो नए नए दोस्त बनते हैं और एक दूसरे को जानने का मौका मिलता है। बच्चों का दायरा बढ़ेगा तो स्वभाविक है कि बच्चे नया सीखेंगे।
धर्माणी ने कहा कि हिमाचल में शिक्षा के स्तर में बेहद विकास हुआ है। लेकिन अभी भी कई तरह से सुधार करने के आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में घट रही विद्यार्थीओं की संख्या पर गौर किया जा रहा है। दुख की बात है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ग्राफ अन्य राज्यों की तुलना में नीचे गिरा है। सभी अध्यापकों को इस विषय पर गंभीर होने की आवश्यकता है
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है
लेकिन जब शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता की जब जांच होती है तो नतीजे अनुकूल नही दिखते हैं।
कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। प्रदेश के कोने-कोने से खेल प्रतिभाओं की खोज कर उनकी प्रतिभा को निखारा जा रहा है। सरकार ने विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को मिलने वाले डाइट मनी और यात्रा प्रावधानों में वृद्धि की है। खिलाड़ियों के लिए स्कूल स्तर पर डाइट मनी को दुगनाकर किया हैं वहीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए डाइट मनी को 240 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये, जिला स्तरीय खेल आयोजनों के लिए 300 रुपये और खंड स्तरीय आयोजनों के लिए 240 रुपये किया गया है। प्रदेश से बाहर आयोजित होने वाली खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाइट मनी को 500 रुपये किया गया है। इसके अतिरिक्त खेल छात्रावास में रहने वाले खिलाड़ियों को प्रारंभिक शिक्षा स्तर तक 250 रुपये तथा अन्यों को 400 रुपये की डाइट मनी का प्रावधान किया गया है।
इस मौके पर प्रधानचार्य रेखा शर्मा सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद निधि की राष्ट्रीय स्तर की माॅनिटरिंग में कांगड़ा लोकसभा का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन : डाॅ. राजीव भारद्वाज

दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य के निर्देश एएम नाथ : धर्मशाला, 8 सितम्बर: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष पठानिया से लाहौल स्पीति की नव निर्वाचित विधायक अनुराधा राणा ने की भेंट 

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  के शिमला कार्यालय में लाहौल स्पीति की नव निर्वाचित विधायक अनुराधा राणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर चम्बा विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रंगोली बनाकर दिया लैंगिक समानता का दिया संदेश : लदवाड़ा में जेंडर सेन्सिटिजेशन वीक पर महिलाओ को किया जागरूक

एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अगस्त। जिला काँगड़ा में मिशन शक्ति के अंतर्गत 100 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत वीरवार को रैत ब्लाक की लदवाड़ा पंचायत में डिस्ट्रिक्ट हब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मेले का हवन और झंडा रस्म के साथ किया शुभारंभ : डीसी ने पूजा-अर्चना – मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । हमीरपुर 14 मार्च :   उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले वीरवार से आरंभ हो गए। हमीरपुर के जिलाधीश एवं...
Translate »
error: Content is protected !!