मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा कॉलेज में किया वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ

by

छात्रों एवं अध्यापकों के लिए बंगाणा कॉलेज में लगाया गया था विशेष सत्र
ऊना: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में विशेष वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया। यह विशेष कैंप कॉलेज स्टाफ तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें 83 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा हिमाचल प्रदेश सरकार ने सितंबर 2021 तक 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों की वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी लाभार्थियों को निशुल्क वैक्सीन लगवा रही है इसलिए सभी 18 वर्ष आयु से अधिक के लाभार्थियों को समय पर वैक्सीनेशन करवाना चाहिए, ताकि वह इस वैश्विक महामारी से स्वयं और अपने परिवार को बचा सकें। उन्होंने कहा कि भारत में तैयार की गई कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है तथा यह कोविड-19 वायरस के खिलाफ असरदार भी है। लोगों को भ्रम व दुष्प्रचार के बहकावे में आए बिना वैक्सीन लगवानी चाहिए।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर भारी उत्साह है। उन्होंने देशवासियों को निःशुल्क टीकाकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया और कहा कि जल्द ही हम इस वैश्विक महामारी के दौर से बाहर निकल जाएंगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद भी सावधानियां बरतना जरूरी है। सभी को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाकर रखना चाहिए, उचित दूरी का भी ध्यान रखना चाहिए और हाथों की सफाई के बारे में भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन्हीं सावधानियों को अपनाकर हम कोविड-19 वायरस से सुरक्षित रह सकते हैं।
इस अवसर पर मुच्छाली ग्राम पंचायत के प्रधान विजय शर्मा, मदन राणा, सतीश धीमान, सुशील रिंकू, राजेंद्र रिंकू, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग एके बंसल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी शशि धीमान, एसडीओ हरभजन सिंह, बीडीओ यशपाल सिंह परमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

MLA का बेटा गांजा रखने के आरोप में अरेस्ट : विधायक ने कहा खबर सही निकली तो माफी मांगूंगी’

केरल :  सीपीआई एम विधायक यू प्रतिभा के बेटे को पुलिस ने गांजा रखने के आरोप में अरेस्ट किया था। पुलिस ने इस मामले में विधायक के बेटे के अलावा उसके 8 दोस्तों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में मस्जिद की 2 अवैध मंजिल तोड़ने का आदेश : नगर निगम कमिश्नर कोर्ट ने 30 दिन का समय दिया

एएम नाथ। मंडी :  शहर में मस्जिद की दो अ‌वैध मंजिलें 30 दिन में गिरानी होंगी। नगर निगम आयुक्त एचएस राणा की कोर्ट ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। तीस साल पुरानी 3 मंजिला...
हिमाचल प्रदेश

दुर्गा माता मंदिर हरिपुर संडोली में आज से साप्ताहिक श्री भक्तमाल कथा होगी शुरू

मेहलोग के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित जगमोहन शास्त्री सुनाएंगे कथा बद्दी, 14 जुलाई (तारा) : दुर्गा माता मंदिर हरिपुर संडोली में गुप्त नवरात्रों के उपलक्ष्य में श्रीभक्तमाल कथा का आयोजन 15 से 22 जुलाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 जनवरी को होगा तुझार में लाला वाले पीर का मेला : मेले में कुश्ती दंगल में नामी पहलवान लेंगे भाग

पट्टा मेहलोग, 24 जनवरी (तारा) :मेहलोग क्षेत्र में वैसे तो वर्ष भर बहुत से मेले आयोजित होते है परंतु ग्राम पंचायत कैंडोल के गांव तुझार में लखदाता पीर के मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक...
Translate »
error: Content is protected !!