मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने पारिवारिक सदस्यों सहित लगवाई कोरोना वेक्सीनेशन की पहली डोज़

by
ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना में कोरोना वेक्सीनेशन की पहली डोज़ लगवाई।
इस मौके पर मंत्री वीरेन्द्र कंवर की माता पुष्पा देवी, उनकी धर्मपत्नी मीना कंवर तथा उनके स्टाफ सदस्यों भागीरथ मोदगिल व कृष्ण चंद ने भी कोरोना की वेक्सीन लगवाई।
कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि आज उन्होेंने पारिवारिक सदस्यों के साथ कोरोना वेक्सीनेशन की प्रथम डोज़ लगवाई है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए वेक्सीनेशन अभियान भी शुरु कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वेक्सीनेशन से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं। कोरोना वेक्सीनेशन पूरी तरह से सुरक्षित है। वेक्सीनेशन के लिए सभी को आगे आना चाहिए और इसकी दोनों खुराक लगवाकर कोरोना को जड़ से मिटाने में सरकार और प्रशासन का पूर्ण सहयोग देना चाहिए।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि जब तक कोविड-19 पूर्ण रुप से समाप्त नहीं हो जाता, मास्क के प्रयोग, निर्धारित सामाजिक दूरी, हाथों की स्वच्छता, सेनिटाइजर का प्रयोग सहित अन्य सुरक्षा उपायों को अपने जीवन का हिस्सा बनाए रखें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

70.26 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के बैजनाथ के लिए मुख्यमंत्री ने शिलान्यास व उद्घाटन किए

एएम नाथ। बैजनाथ : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के अपने शीतकालीन प्रवास के अंतिम दिन तथा पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के बाद बैजनाथ के लिए 70.26 करोड़ रुपये की विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली में आज 636 युवाओं ने लिया भाग

रोहित भदसाली।  मंडी, 21 नवम्बर। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सामन्त ने बताया कि मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली में वीरबार को कोटली,...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांगी में डेढ़ फीट ताजा हिमपात : बिजली और यातायात पूरी तरह से ठप

एएम नाथ। पांगी : चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में मौसम के कड़े तेवरों ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। देर रात से जारी भारी बर्फबारी के चलते पूरी पांगी घाटी सफेद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रेया वालिया ने HPPSC द्वारा आयोजित मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-ए परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान किया प्राप्त

एएम नाथ। नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां निवासी श्रेया वालिया ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा आयोजित मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-ए परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिस पर...
Translate »
error: Content is protected !!