मंहत शीतल की हत्या : चार दशकों से गांव बुढ़नपुर में कुटिया में रह रहे थे

by

मोहाली : पंजाब में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद अब मोहाली जिले के गांव बुढ़नपुर में चार दशक से कुटिया में रहने वाले महंत शीतल दास (70) की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। महंत पर तेज धारदार हथियारों से वार किया गया है। गांव की महिलाओं ने गुरुवार सुबह 10 बजे महंत का खून से लथपथ शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शक है कि इलाके में सक्रिय भैंस चोर गिरोह के सदस्यों ने वारदात को अंजाम दिया है। महंत शीतल दास मूलरूप से फतेहगढ़ साहिब जिले के एक गांव के रहने वाले थे। वह बीते करीब 42 साल से गांव बुढ़नपुर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पीछे महंत सावन दास की समाधि के पास एक झोपड़ी में रहते थे। घटनास्थल पर डीएसपी से लेकर सभी बड़े पुलिस अधिकारी पहुंचे। इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। इलाके के लोगों ने बताया कि महंत शीतल दास के नाम करीब तीन बीघा जमीन थी, लेकिन वह गांव से भीख मांगकर अपना पेट भरते थे। गांव के बाशिंदों ने बताया कि महिलाओं ने सुबह करीब 10 बजे खून से लथपथ महंत का शव देखा। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई और गांववाले वहां जुटे। लोगों ने बनूड़ थाने की पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने कहा कि बुधवार रात भैंस चोरों का एक गिरोह गांव में घूम रहा था। जब उन्होंने एक किसान की भैंस को खोलना शुरू किया तो शोर सुनकर पास के घर के लोग जाग गए और उन्होंने शोर मचा दिया। घटना के बाद आरोपी आंगन की दीवार फांद कर भाग गए। ग्रामीणों को शक है कि महंत शीतल दास की हत्या भैंस चोरी करने वाले गिरोह ने की है। घटनास्थल पर थाना प्रमुख बनूड़ करमजीत सिंह, राजपुरा के डीएसपी सुरिंदर मोहन के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिम्मेदारी मेरी राजा वडिंग – जालंधर उपचुनाव में हार की : पार्टी के भीतर चल रही खींचतान की ओर भी इशारा किया

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने जालंधर उपचुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं बतौर अध्यक्ष हार की जिम्मेदारी...
article-image
पंजाब

सैकड़ों पंजीकृत और आउटसोर्स श्रमिकों ने वेतन भुगतान ना किए जाने पर की रोष रैली और प्रदर्शन

गढ़शंकर :आज सैकड़ों श्रमिकों ने विभिन्न योजनाओं में कार्यरत पंजीकृत और आउटसोर्स श्रमिकों के नवंबर महीने के वेतन का भुगतान न होने के विरोध में गढ़शंकर स्थित कार्यकारी इंजीनियर जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंडल...
article-image
पंजाब , समाचार

पूर्व उप मुख्यमंत्री सोनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत : दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सोनी को विजिलेंस ब्यूरो ने अदालत में पेश किया था

अमृतसर : पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद ओम प्रकाश सोनी को...
article-image
पंजाब

6 एसएसपी सहित 30 आईपीएस व 3 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए पंजाब भर के 6 एसएसपी सहित कुल 30 आईपीएस और 3 पीपीएस अधिकारियों का तबादला करने के आदेश जारी किए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!