मच्छयानी के ग्रामीणों की सुरक्षा को कारगर कदम उठाने के दिए निर्देश : भूस्खलन से मकानों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा मंडराया, विधायक केवल सिंह पठानिया ने लिया नुक्सान का जायजा

by
धर्मशाला, 22 जुलाई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने भनाला पंचायत के मच्छयानी गांव में भूस्खलन से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश उपमंडल प्रशासन को दिए हैं। इस दौरान एसडीएम करतार चंद, नायब तहसीलदार मुनीष कुमार, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुरेश कुमार तथा वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया भी मौजूद थे। विधायक पठानिया ने कहा कि भूस्खलन के कारण मच्छयानी गांव के मकानों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।
विधायक पठानिया ने कहा कि इस गांव के सभी परिवारों के पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश प्रशासन को दिए गए। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण की जांच के लिए मृदा संरक्षण विभाग, जल शक्ति विभाग, कृषि विभाग तथा नायब तहसीलदार दरिणी की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के लिए कहा गया है।
पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खु ने आपदा से प्रभावित लोगों की त्वरित मदद करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए हैं तथा आपदा के दौरान राहत राशि में भी बढ़ोतरी की गई है ताकि प्रभावितों को किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि शाहपुर में भी प्रभावित परिवारों को त्वरित प्रभाव से राहत राशि उपलब्ध करवाई जा रही है।
इस अवसर पर मच्छयानी गांव के लगभग 12 प्रभावित परिवारों को राशन किट्स भी प्रदान की गई। इस अवसर पर देश राज,करनैल समक्रिया,मोहित कुमार, ,काजो राम सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली-रामपुर पुल के समीप 3 करोड रुपए से बनेगा ट्रैफिक पार्क – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 23 नवम्बर – हरोली विधानसभा क्षेत्र को सुंदर व सुरक्षित बनाने के लिए अनेक विकास परियोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है ताकि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिलने के साथ-साथ क्षेत्र को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भदसाली में चल रहे छिंज मेले का फाइनल 3 सितम्बर को : सिद्ध राजा भरथरी बोहल पंगा भदसाली में यह मेला हर साल करवाया जाता

रोहित भदसाली। हरोली : गांव भदसाली में चल रहे छिंज मेले का फाइनल मंगलवार 3 सितम्बर को हो रहा है। यह छिंज मेला आज शुरू हुया है। यह जानकारी छिंज मेला कमेटी के प्रधान...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने एमएसपी कमेटी बनाई : संयुक्त किसान मोर्चा ने कमेटी को नकारा

चंडीगढ़: 18 जुलाई केंद्र सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कमेटी बना दी है। इस बहुप्रतिक्षित कमेटी का चेयरमैन पूर्व कृषि सचिव संजय अग्रवाल को बनाया गया है। नीति आयोग की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस नेता ने अपने क्षेत्र में तीन सीबीएसई स्कूलों की मांग की

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज शिमला में मंडी जिला के जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न मांगों पर चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!