मजारी के नौजवानों ने ग्राम पंचायत के सहयोग से पोदारोपण किया

by

गढ़शंकर : गांव को साफ व हरियाली भरा रखने के लिए गांव मजारी में ग्राम पंचायत की अगुवाई में युवाओं ने पौदे लगाए। पंच सुशिंद्र सिंह व तिलक राज राना ने कहा कि वातावरण को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है व हमें इस जिम्मेदारी को बाखुबी निभाना चाहिए। उन्होनें बताया कि हमारे व हमारे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पौधे लगाने व उनको बचाना अति जरूरी है। इसी के तहत गांव में लगाए नए पौधों को सुरक्षित रखने के लिए आसपास के जंगल में लगाए ।
उन्होनें नौजवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पौधे लगाने की मुहीम सबसे उत्तम तोहफा है जो हम प्राकृति को दे सकतें है। वहीं यह हमारे पूर्वजों प्रति भी श्रद्वाजंलि है। उनकी तरफ से लगाए गए त्रिवेणी व दूसरे पाैधे है जिनकी छाया का हम आनंद लेते हैं।
मुहीम की शुरूआत करते पंचायत की तरफ से हरियाली को बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने पर जोर दिया गया है। उन्होनें लोगों को नई पीढ़ि के हित में पौधे लगाने का भी न्यौता दिया और कहा कि अब समय आ गया है कि लोगों को हरियाली बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने व उनकी संभाल करने के लिए आगे आना चाहिए।
नौजवानों की तरफ से बताया कि हम सब का फर्ज बनता है कि अगली पीढ़ी को पौधे लगा बढ़िया भविष्य देने के लिए वातावरण की रक्षा करें। क्योंकि पौधे ही कुदरत को संभालनें व वातारवण में सुधार लाने में एहम भूमिका निभाते है। पौधे लगाना इस लिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि हरियाली का घटना हर व्यक्ति के लिए चिंता का विश्य है तो यह वातावरण व इंसानी जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है। Iइस समय पंच सुशिंद्र राना, मेहर सिंह, चरनजीत राना, रिंकी राना, तिलक रराज राना, ध्रुव राना, दलजीत राना, जगीर राना, बलजीत राना, गब्बर राना, व अशोक राना व अन्य
फोटो: सुशिंद्र राना, तिलक राज व अन्य पौदारोपण करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विरासती मेले का आयोजन 

गढ़शंकर, 20 अगस्त: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन माह को समर्पित विरासती मेले का आयोजन किया गया। मेले...
article-image
पंजाब

स्पैशल बच्चों को आत्म निर्भर बनाने के लिए रैडक्रास सोसायटी का अनूठा प्रयास : 8 स्पैशल बच्चों को ढाई महीने ट्रेनिंग के बाद सौंपी गई कैंटीन

होशियारपुर, 21 दिसंबर :   कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से स्पैशल बच्चों के लिए शुरु किए गए एक अनूठे प्रोजैक्ट ‘विंग्स’ का उद्घाटन किया, जिसके अंतर्गत...
article-image
पंजाब

राधा स्वामी सत्संग भवन माहिलपुर में चार सौ लोगों को वैक्सीन लगाया गया

माहिलपुर – माहिलपुर के राधा स्वामी सत्संग भवन में चार सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि सोमवार को हेल्थ विभाग...
article-image
पंजाब

रंजना 284 अंक लेकर प्रथम : डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बी.ए. भाग तृतीय का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 14 मार्च : विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए परिणामों में डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का बी.ए. भाग तृतीय का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज की छात्रा रंजना पुत्री भोला सिंह ने 284 अंक प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!