मजारी में बाबा बालक नाथ जी का वार्षिक भंडारा व जगरण का धूम -धाम के साथ संपन

by

गायक आसिफ गांधी और सचिन शास्त्रीय के भजनों पर झूमे भक्तजन

गढ़शंकर।: सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मंदिर, मजारी में वार्षिक जागरण और भंडारा बाबा जी के आशीर्वाद और भक्तों की अथाह श्रद्धा और उत्साह से बहुत धूमधाम के का साथ आयोजन किया गया। भंडारा हर वर्ष मई महीनो के पहले रविवार पहले की तरह करवाया गया। कल शनिवार शाम करीब 4बजे दोनों गाँवों (कोकोवाल और मजारी) की फेरी ली गई और बाबा जी की आरती के बाद बिभिन कलाकारों दुआरा शनिवार रात बाबा जी की महिमा का गुणगान किया गया। आज सुबह 4बजे फिर से गाँव की परभात फेरी ली जाती है। भंडारे दौरान संत महा -पुरुषों की ने अपनी पवित्र वाणी के द्वारा भक्तों को निहाल किया गया और बाबा बालक नाथ जी के रोट प्रसाद के साथ भंडारा लगाया गया। सरपंच सोम नाथ राणा जी ने बताया कि यह वार्षिक जागरण और भंडारा हमारे बुज़ुर्गों दुआरा सदियो से करवाया जाता है। जिस में हमारे गाँव मजारी के निवासियों के इलावा दूर –दूर गाँवों से भी बाबा जी के श्रद्धालू अपनी हाज़िरी लगवाते हैं। इस वार्षिक जागरण के अवसर पर प्रवासी भारतीय सुखदीप राणा (काकू) का भी विशेष योगदान रहा। जीवन मान, राम फौजी, शाम कुवैत, तिलक राज मान, महेन्दर राणा, मेहर सिंह राणा, प्रदुमण मान, सुरजीत धीमान, नम्बरदार सुभाष राणा, कुलवीर राणा, सुशिन्दर राणा, जगदेव राणा ,दिलबाग राणा, कैप्टन कुलदीप राणा, रजिन्दर राना , सतविन्दर राणा, शिव कुमार बिट्टू, डा. महेन्दर अंगार बिट्टू, रघुविन्दर राणा, ध्रुव राणा, बलजीत राणा, सतीश राणा , दलजीत भट्टी, विजय राणा, अजीत भट्टी, सोम नाथ राणा आदि मैजूद थे। फोटो 131 जागरण दौरान बिभिन्न कलाकार बाबा जी की महिमा का गुणगान करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

30 दिसंबर को पंजाब बंद का ऐलान, आपातकालीन सेवाएं छोड़ सब ठप – किसानों का आंदोलन तेज

खनौरी।  किसानों ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद का ऐलान किया है।  खनौरी बॉर्डर पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी-पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, ’30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से...
article-image
पंजाब

प्रिंट मीडिया में 19 व 20 फरवरी को विज्ञापन प्रकाशित करवाने से पहले प्री- सर्टिफिकेशन जरुरी : जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 17 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत के अनुसार 19 व 20 फरवरी को प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन प्रकाशित करवाने से...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में नए सत्र के शुभारंभ पर अरदास समारोह

गढ़शंकर।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नए सत्र के शुभारंभ पर अरदास समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समारोह...
article-image
पंजाब

खुलासा : गैंगस्टर दिल्ली सहित कई जगहों पर कर रहें आतंकी हमलों की प्लानिंग

चंडीगढ़। गैंगस्टर अपने गुर्गों और स्लीपर सेल की मदद से दिल्ली सहित कई जगहों पर आतंकी हमलों की प्लानिंग कर रहे हैं। यही नहीं इन्होंने टारगेट किलिंग की भी साजिश रची है। जिसमें घातक...
Translate »
error: Content is protected !!