मजीठिया के घर ऐसे रेड मारना और गिरफ्तार करना गलत : आप विधायक ने ही अब उठा दिए सवाल

by

पंजाब के सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को विजिलेंस टीम ने रेड के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मोहाली लाया गया है। मजीठिया ने इस गिरफ्तारी को बदले की कार्रवाई बताया है और कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उन पर केस लगाए जा रहे हैं। इस बीच हैरान करने वाली बात यह है कि आम आदमी पार्टी के विधायक ने ही उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया है। मजीठिया की पत्नी की विजिलेंस टीम से बहस का एक वीडियो शेयर करते हुए AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा, ‘मजीठिया जी जब जेल में थे तो मान साहब न कोई जांच नहीं कराई। कोई पूछताछ नहीं हुई। उन्हें बेल लेने दिया गया।’

इसके अलावा उन्होंने सुबह-सुबह विजिलेंस टीम के जबरन घुर में घुसने को भी गलत बताया। विजय प्रताप सिंह ने कहा, ‘परिवार की गरिमा सभी की होती है। किसी नेता, ऐक्टर, गरीब, अमीर हो या फिर दोस्त या दुश्मन। इस तरह सुबह-सुबह किसी के घर में जबरदस्ती घुस जाना गलत है और अनैतिक है। हर सरकार ने पुलिस और विजिलेंस डिपार्टमेंट का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया है, लेकिन यह भी सच है कि ऐसा करने से कभी किसी को फायदा नहीं हुआ।’ विजय प्रताप सिंह पूर्व में आईपीएस अधिकारी रहे हैं। ऐसे में विजिलेंस ऐक्शन को लेकर उनका बयान अहम है।

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा, ‘मेरे राजनीतिक और वैचारिक मतभेद किसी के साथ हो सकते हैं, लेकिन जब सिद्धांतों और धर्म की बात हो तो बोलना जरूरी होता है। कांग्रेस सरकार के दौर में दर्ज एक केस के सिलसिले में जब मजीठिया साहब जेल में थे तो मान सरकार ने उनकी रिमांड नहीं मांगी। कोई सवाल नहीं किया गया। यहां तक कि भगवंत मान  सरकार ने मजीठिया की बेल की मांग को स्वीकार करके मदद ही की।’ आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा कि उच्च न्यायालय ने यह कहते हुए उन्हें बेल दी थी कि यदि पुलिस किसी व्यक्ति से पूछताछ की मांग नहीं कर रही है तो फिर उन्हें जेल में रखने की कोई जरूरत नहीं है और कानून के खिलाफ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में “ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

रोहित जसवाल।  होशियारपुर  : रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (RBPU), होशियारपुर द्वारा नशीले पदार्थों के बढ़ते खतरे और महिलाओं, परिवारों व समाज पर इसके दुष्प्रभावों को उजागर करने के उद्देश्य से “Menace of Substance Drug...
article-image
पंजाब

किसान सभा ने सौंपा मांग-पत्र; फसलों की कानूनी खरीद गारंटी, कर्ज माफी और बाढ़ प्रभावितों को पूरा मुआवजा देने की मांग

 गढ़शंकर | 7 सितंबर :  अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को गढ़शंकर में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा,भरमौर ,पांगी में ट्राइबल आर्टिसन एम्पैनलमेंट मेले का होगा आयोजन-सहायक आयुक्त पीपी सिंह

उत्कृष्ट उत्पाद एवं स्थानीय उपज होगी सूचीबद्ध,    बिक्री के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तथा फेडरेशन के विक्रय केंद्रों में मिलेगा स्थान एएम नाथ ।चंबा, 19 जून :    जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के...
article-image
पंजाब , समाचार

SHO और उसके साथी को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो  ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान कपूरथला जिले के फगवाड़ा सिटी पुलिस स्टेशन में एसएचओ के पद पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार को उसके...
Translate »
error: Content is protected !!