मजीठिया से बिना शर्त माफी माँग कर केजरीवाल ने पीड़ित परिवारों के साथ विश्वासघात किया :मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

by

पंजाब की संपदा की लूट की नीयत से आने वाले लोभी से राज्य को बचाना समय की जरूरत
ढोलबाहा (होशियारपुर) 24 दिसम्बरः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज यहाँ कहा कि जिन परिवारों ने नशे के कारण अपने पुत्र गंवाएं हैं, वे इस घृणित पाप के लिए बादलों, केजरीवाल और कैप्टन को कभी भी माफ नहीं करेंगे।
आज यहाँ महाराणा प्रताप सरकारी कालेज का उद्घाटन करने के मौके पर एक रैली को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बादल, भाजपा, कैप्टन और केजरीवाल यह सभी पंजाब के दोषी हैं क्योंकि इन्होंने राज्यय में नशे को संरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुये बादलों, भाजपा और कैप्टन ने नशे की तस्करी में लगे लोगों को बचाने का काम किया जबकि अकाली नेता बिक्रम मजीठिया से बिना शर्त माफी माँग कर केजरीवाल ने पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रण करते हुये कहा कि उनकी सरकार राज्यय में से नशे का सफाया करके रहेगी और इस दिशा में कानून ने अपना काम करना शुरू कर दिया है।
बादलों और कैप्टन पर वार करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इन धनाढ़ लोगों ने सत्ता में होते राज्यय की संपदा को गलत तरीके से हथियाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह लोग जब भी सत्ता में होते हैं तो यह लोगों की फिक्र नहीं करते और बेरहमी से सरकारी खजाने की लूट होने देते हैं। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार ने इस बुरी प्रथा को बदला और करदाताओं का पैसा अब राज्य के लोगों की भलाई और राज्य की तरक्की पर ख़र्च होने लगा है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पंजाब के प्रति धोखा करने वाले एक भी व्यक्ति को बख़्शा नहीं जायेगा। उन्होंने राज्य के लोगों को जाति, रंग भेद या धर्म से ऊपर उठ कर अपने सभी भिन्नताऐं भुला कर कांग्रेस पार्टी की हिमायत करने की अपील की। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह समय की माँग है कि हम पंजाब के खजाने को लूटने की ताक रखने वाले गिद्धों से अपने राज्य को बचाएं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है और पहली बार है कि किसी धनाढ़ या रजवाड़े की बजाय उन जैसे एक साधारण व्यक्ति के हाथ में कमान आई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का मकसद है कि सबको राज्य के स्त्रोतों में बराबर की भागीदारी मिले। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार की लोक समर्थकी नीतियों की कड़ी के अंतर्गत लोगों के 1500 करोड़ रुपए के बिजली बिलों के बकाए माफ किये गए हैं, घरेलू बिजली के रेट 3रुपए प्रति यूनिट सस्ते किये गए हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में जल सप्लाई स्कीमों की मोटरों के 1200 करोड़ रुपए के बकाए माफ किये गए हैं और आगे के लिए पानी का मासिक बिल केवल 50 रुपए कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्री गुरु रविदास जी के जीवन और दर्शन से सीख लेकर एक समानतावादी समाज की सृजन करने के लिए सख़्त मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की तरक्की के लिए हरेक फ़ैसला समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुये लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य एजेंडा लोगों को साफ़ सुथरा, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध करवा के पंजाब को देश का सबसे अग्रणी राज्य बनाना है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शाम चौरासी विधान सभा हलके सर्वपक्षीय विकास के लिए 10 करोड़ रुपए की ग्रांट देने का ऐलान भी किया। उन्होंने जनौड़ी के अस्पताल को अपग्रेड करने, इलाके में स्टेडियम बनाने और हरियाणा के राम लीला ग्राउंड को अपग्रेड करने का ऐलान भी किया।
इससे पहले वन मंत्री संगत सिंह गिलजियां और कांग्रेसी नेता अलका लांबा ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री की तरफ से लोक हित के फ़ैसलों के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी की तरफ से पद संभालने के बाद राज्य में विकास के एक नये युग की शुरूआत हुई है। इस दौरान शाम चौरासी के विधायक पवन कुमार आदिया ने मुख्यमंत्री को यहां पहुँचने पर सुस्वागतम कहा। इस मौके पर विधायक श्री सुंदर शाम अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, एस. एस. पी. कुलवंत सिंह हीर, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ कुलदीप नंदा, चेयरमैन मार्किट कमेटी राजेश गुप्ता, सौरभ आदिया व कुसुम आदिया भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ढोलिया महादेव :आस्था और प्रकृति का शांत संगम …चढ़ी (शाहपुर) का प्राचीन शिव धाम, जहां सादगी में बसती है गहरी श्रद्धा

धर्मशाला, 3 मई  : धौलाधार की सुरम्य पहाड़ियों के बीच बसे चढ़ी क्षेत्र में स्थित ढोलिया महादेव मंदिर आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। यहां पहुंचते ही मन स्वतः भक्ति में...
article-image
पंजाब , समाचार

लोक चुनाव में लगे झटके के बाद सीएम मान ने की बड़ी घोषणा – डीसी व एसएसपी जिले में करप्शन होने पर होंगे जिम्मेदार : डीसी दफ्तरों में शुरू होगी सीएम विंडो या मुख्यमंत्री सहायता केंद्र

चंडीगढ़ : लोक सभा चुनावों के सीएम मान के 13 – 0 के प्लान को लगे झटके बाद हरतक में आ गई लग रही है। पंजाब के हर जिले में मुख्यमंत्री सहायता केंद्र या...
article-image
पंजाब

ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालीयां, ट्रैफिक नियमों की उड़ा रहे धज्जियां, लोगों के लिए बन रहे मुसीबत का कारण

गढ़शंकर : दोपहिया वाहन चालकों को छिप कर खड़े ट्रैफिक पुलिस वाले यहां घेर-घेर कर उन्हें ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने के बाद उनके हाथ मे तगड़े जुर्माने का चालान काट कर पकड़ा देते...
article-image
पंजाब

तलवाड़ा का दो दिवसीय छिंझ मेला 12 और 13 सितम्बर को

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : ग्राम सुधार दंगल समिति तलवाड़ा की बैठक अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय टैरेस रोड स्थित छिंज स्टेडियम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय...
Translate »
error: Content is protected !!