मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत उपायुक्त चंबा ने जारी किए आदेश

by

यात्रा मार्ग पर पीईटी बोतलें, मल्टी लेयर्ड प्लास्टिक और टेट्रा पैक में बंद खाद्य पदार्थों पर न्यूनतम मूल्य के क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा-2025 को स्वच्छ और प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत, भरमौर से डल झील तक के यात्रा मार्ग को 01 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक प्लास्टिक नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया गया है। जारी आदेशों का उद्देश्य पवित्र मणिमहेश यात्रा मार्ग को पर्यावरण के अनुकूल और कचरा मुक्त बनाना है।
जारी आदेशों के माध्यम से जानकारी देते हुए उपायुक्त चंबा ने बताया कि जिला प्रशासन चंबा ने रैपिड्यू टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और हीलिंग हिमालयस फाउंडेशन के साथ मिलकर दिनांक 18 जुलाई 2025 को एक त्रिपक्षीय समझौता किया है। इस समझौते के तहत, हिमाचल प्रदेश नॉन-बायोडिग्रेडेबल गारबेज (कंट्रोल) एक्ट, 1995 के प्रावधानों के अनुसार, भरमौर से डल झील तक के मार्ग पर सभी वाणिज्यिक संस्थानों, लघु संस्थानों, और असंगठित इकाइयों को पीईटी बोतलें, मल्टी लेयर्ड प्लास्टिक (एमएलपी), और टेट्रा पैक में पैक खाद्य पदार्थों पर न्यूनतम मूल्य (डिपॉजिट) के क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि रैसीकल और हीलिंग हिमालयस फाउंडेशन द्वारा थोक विक्रेताओं, वितरकों, दुकानों, होटलों, होमस्टे, और रेस्तरां मालिकों को क्यूआर कोड उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि इस मार्ग पर बिना क्यूआर कोड वाली पीईटी बोतलें, एमएलपी, या टेट्रा पैक में पैक खाद्य पदार्थ बिक्री करते पाए गए, तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने यात्रियों की सुविधा के लिए, रिसाईकल और हीलिंग हिमालयस फाउंडेशन द्वारा भरमौर से डल झील तक डिपॉजिट रिफंड काउंटर स्थापित किए जाएंगे। यात्री इन काउंटरों पर क्यूआर कोड वाली बोतलें या रैपर जमा करवाकर अपनी डिपॉजिट राशि वापस प्राप्त कर सकेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस लाइन ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समागमः प्रीतइंदर सिंह बैंस

 एस.डी.एम की ओर से तैयारियों संबंधी अधिकारियों के साथ बैठक होशियारपुर, 26 जुलाई :   जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समागम स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में पूरे जोश व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12वीं की परीक्षा परिणामों में ऊना ज़िला की धूम : स्टेट टॉपर सहित ज़िले के 13 छात्र मेरिट सूची में शामिल

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 मई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो (कक्षा 12वीं) के परीक्षा परिणामों में ऊना ज़िले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में धूम मचाई है ।...
article-image
पंजाब

आस्ट्रेलिया की चाहत ठगी का शिकार हर महीने चुका रहा 16000 किश्त : पंजाब के युवक ने गंवाए लाखों…एक साल दौड़ाते रहे एजेंट

फतेहगढ़ साहिब : एक युवक के साथ ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का नाम गगनदीप सिंह है. पीड़ित की शिकायत के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!