मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण : यात्रा मार्ग पर छोटी पानी की बोतलों और नमकीन के छोटे पैकेटों की बिक्री पर रोक

by

पंजीकरण अनिवार्य, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील

एएम नाथ। चंबा (भरमौर) : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हड़सर से डल झील मणिमहेश तक यात्रा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और यात्रा मार्ग को स्वच्छ बनाए रखने के लिए दुकानदारों से प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने यात्रा मार्ग पर संचालित दुकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा मार्ग में छोटी क्षमता वाली पानी की बोतलों तथा नमकीन सहित अन्य खाद्य पदार्थों के छोटे पैकेटों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि मणिमहेश घाटी के संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री न करें। उन्होंने कहा कि इससे प्लास्टिक कचरे पर नियंत्रण होगा और स्थानीय जैव विविधता के संरक्षण के साथ श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके अलावा उन्होंने संपूर्ण यात्रा मार्ग पर बीड़ी, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने धनछो के समीप दुनाली क्षेत्र में पैदल पुल एवं सड़क तथा सुंदरसी से ऊपर ग्लेशियर प्वाइंट की मरम्मत संबंधी कार्यों का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों और निविदाओं के तहत स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, ठहराव स्थलों, शौचालयों और कूड़ा-कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यात्रा अवधि के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने श्रद्धालुओं से यात्रा पर निकलने से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने तथा मौसम की ताजा जानकारी प्राप्त करने के बाद ही यात्रा शुरू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, इसलिए बिना पंजीकरण यात्रा न करें। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी अजय कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मातृ शक्ति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का प्रावधान : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मातृ शक्ति बीमा योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2000-01 से आरम्भ की गई माँग पर आधारित योजना है जिसका मूल उद्देश्य निर्धनता की...
article-image
पंजाब

अवैध खनन को लेकर एक और पर्चा दर्ज : पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के भांजे भूपेन्द्र हनी की मुश्किलें बढीं

चंडीगढ़, 19 जुलाई पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपेन्द्र हनी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन पर एक और पर्चा दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब...
article-image
पंजाब

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नूरमहल ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

जालंधर। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नूरमहल क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसएसपी हरविंदर सिंह विरक के मार्गदर्शन में गंभीर...
article-image
पंजाब

13 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार : 3 लग्जरी गाड़ियां और 2 पिस्टल बरामद

जालंधर :  जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 13 किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।  आरोपियों से तीन लग्जरी गाड़ियां भी...
Translate »
error: Content is protected !!