मणिमहेश यात्रा के दौरान दो मौतें : श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य जांच की अपील

by

एएम नाथ। चंबा : मणिमहेश यात्रा के दौरान दो दिनों में दो श्रद्धालुओं की मौत से प्रशासन और श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को हरियाणा के अंबाला निवासी 55 वर्षीय मनमोहन की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

वहीं, बुधवार को पठानकोट निवासी 51 वर्षीय सुच्चा सिंह की गौरीकुंड में लंगर सेवा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। उनकी मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

प्रशासन की अपील: भरमौर के एडीएम विकास शर्मा ने श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले मेडिकल चेकअप करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मणिमहेश का पैदल मार्ग कठिन और अधिक ऊंचाई वाला है, इसलिए हृदय, सांस या अन्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोग डॉक्टर की सलाह लेकर ही यात्रा करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जनजातीय क्षेत्र पांगी का चस्क भटोरी मतदान केंद्र

पंचायती राज चुनाव-2026 में 19 परिवारों के 98 मतदाता करेंगे मतदान एएम नाथ। चम्बा (पांगी) :जिला चंबा का जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत ग्राम पंचायत सेचू का वार्ड चस्क भटोरी...
article-image
पंजाब

SIR प्रक्रिया पर पंजाब में सियासत तेज : आप सांसद ने वोटर लिस्ट को लेकर जताई चिंता

चंडीगढ़ : पंजाब में 25 जून से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसको लेकर चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। पंजाब में होने वाले एसआईआर प्रक्रिया को लेकर...
article-image
पंजाब

वड़िंग के खिलाफ शिकायत पर SC कमीशन सख्त….पंजाब पुलिस से 5 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट तलब

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री दिवंगत बूटा सिंह को लेकर कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग...
article-image
पंजाब

जेल में पति से मिलने पहुंची पत्नी : नशीली दवाएं लाई थी साथ ,पता चलने पर मचा गया हड़कंप

बठिंडा। जेल अधिकारियों ने बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद अपने पति से मिलने आई एक पत्नी से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। जिला फरीदकोट के गांव चंदभान वासी बलजीत सिंह किसी...
Translate »
error: Content is protected !!