मणिमहेश यात्रा पर गए 24 वर्षीय युवक की मौत, सुंदरासी में मिला शव

by

आराम करने के लिए दुकान पर लेटा युवक फिर नहीं उठा, पुलिस जांच में जुटी

एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिलासपुर जिले की झंडूता तहसील के बड़गाम निवासी कमल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार कमल कुमार बीते शनिवार को अपने पांच दोस्तों के साथ हड़सर से मणिमहेश यात्रा के लिए रवाना हुआ था। रात को सभी ने धनछौह में पड़ाव किया। रविवार सुबह सभी श्रद्धालु मणिमहेश की ओर आगे बढ़े। इसी दौरान शिव घराट के समीप कमल की तबीयत अचानक खराब हो गई। साथियों ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे वापस धनछौह जाकर आराम करने की सलाह दी।
बताया जा रहा है कि कुछ देर विश्राम करने के बाद कमल ने फिर से यात्रा पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया। वह सुंदरासी पहुंचा और वहां एक दुकान पर आराम करने के लिए लेट गया। उसके साथी दर्शन के लिए आगे निकल गए। शाम को जब स्थानीय दुकानदार ने कमल को जगाने का प्रयास किया तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जांच करने पर युवक को मृत पाया गया।
कमल के साथी मणिमहेश से दर्शन कर वापस लौटे तो उन्हें वह धनछौह में नहीं मिला। इसके बाद वे हड़सर पहुंचे और रात वहीं बिताई। सोमवार को मृतक के चचेरे भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सुंदरासी के लिए रवाना हुई और शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सराफ व्यापारी के वर्कर करीब सवा करोड़ रुपये के जेवर और हीरे लूटे : वारदात में दो पुलिसकर्मियों सहित चार थे शामिल

बठिंडा : रेल में दिल्ली से बठिंडा आ रहे सराफ व्यापारी के वर्कर से संगरूर में रविवार रात चार लुटेरों ने करीब सवा करोड़ रुपये के जेवर और हीरे लूट लिए। लुटेरों में दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हवाई यात्रा और तीन सितारा होटलों में यादगार प्रवास से लौटने के पश्चात – राज्य के बच्चों ने कहा ‘थैक्यू सीएम सर’, मुख्यमंत्री ने कहा ‘मैं हूँ न’

एएम नाथ। शिमला : अपनी पहली हवाई यात्रा और तीन सितारा होटलों में यादगार प्रवास से लौटने के पश्चात आज राज्य के 22 बच्चों ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरी कॉलेज में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। नूरपुर, 6 अक्तूबर:  महिला एवम बाल विकास विभाग के तत्त्वावधान में आज शनिवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरी में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में 61 नए सिंचाई के टयूबबेलों को मंजूरी : पंकज

गढ़शंकर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को-चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों नमौलीआं, बिलड़ों, जस्सोवाल, आदि गांवों में मीटिंगें...
Translate »
error: Content is protected !!