प्रशासनिक अधिकारियों की संख्या कम करने के बजाय मित्रों के खर्चे घटाएँ मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

by

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने सीएम सुक्खू के अधिकारियों की कटौती वाले बयान पर कसा तंज

कहा, गजब की है ये सुक्खू सरकार, भ्रष्ट अधिकारियों को एक्सटेंशन और नए से इनकार

मित्रों को कुर्सियां बांटकर जो खर्च बढ़ाया है, उसमें होनी चाहिए सबसे पहले कटौती

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या में कटौती करने की बात कही है। जयराम ठाकुर ने मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र के थुनाग में कहा कि ये सुक्खू सरकार भी गजब की है जो यूपीएससी से क्वालिफाई नए अधिकारियों को लेने से इनकार कर रही है जबकि भ्रष्ट अधिकारियों को एक्सटेंशन पर एक्सटेंशन दिए जा रही है। उन्होंने एक पूर्व आईएएस अधिकारी की तरफ ईशारा करते हुए कहा कि यह अधिकारी सीएम को इतने प्रिय है कि जब विपक्ष में थे तो उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे और आज उन्हें बार-बार एक्सटेंशन दिए जा रहे हैं। खुद सरकार का कार्यकाल एक वर्ष का बचा है जबकि इस अधिकारी को एक्सटेंशन दो वर्षों की दे दी गई है। अधिकारियों से तौबा करने वाले सीएम ने खुद चेयरमैन और वायस चेयरमैन की कैबिनेट रैंक के साथ फौज खड़ी कर रखी है। सीपीएस की गैरकानूनी ढंग से नियुक्तियां करके प्रदेश के पैसों का दुरूपयोग किया। यह खर्चे सीएम को नजर नहीं आते जबकि अधिकारियों के ही खर्चे नजर आ रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू ने चेयरमैन और वायस चेयरमैन के पदों पर भी किसी कांग्रेसी को नहीं बैठाया है बल्कि वहां पर अपने मित्रों की फौज खड़ी कर रखी है। आज भी इन नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। लगातार मंत्रीमंडल के विस्तार की बातें सरकार द्वारा कही जा रही हैं लेकिन फिर भी मंत्री नहीं बना पा रहे हैं। सीएम खुद अपना उपहास बना रहे हैं और प्रदेश का सत्यानाश करके रख दिया है। इतना नुकसान प्रदेश को आपदा से नहीं हुआ जितना सीएम की नीतियों से हो रहा है।
वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश को आपदा से भी ज्यादा नुकसान सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से पहुँचा है, जिसका उदाहरण इनकी नेता प्रियंका गांधी द्वारा एक तैयार स्कूल भवन का तीन-तीन बार कार्यक्रम रद्द करना भी है, जहाँ सारे सरकारी ताम-झाम, मंत्रियों, अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के बावजूद लोकार्पण न होने से पिछले नौ महीनों से बच्चे नए भवन में पढ़ने से वंचित हैं और यह मामला अब अदालत तक पहुँच गया है।
इसी कड़ी में जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली व थुनाग मंडल के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों और कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन व जनसभा को संबोधित करते हुए यह स्पष्ट किया कि वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रगीत नहीं बल्कि भारत की राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम की अमर भावना का प्रतीक है, जिसे आजादी के पहले से विरोध करने वाली कांग्रेस मानसिकता के खिलाफ भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और राष्ट्रगौरव के इस मुद्दे पर हमेशा मजबूती से आवाज उठाती रहेगी, जिसके बाद उन्होंने सराज के नवनिर्वाचित भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित कर उन्हें आगामी सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैड़ी मेले में जाने के लिए श्रद्धालु भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें: कोमल मित्तल

लंगर कमेटियों को लंगर के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की होशियारपुर, 24 फरवरी: पंजाब से मैड़ी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी किए जाने वाले प्रबंधों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली : प्रदेश के पहले डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी ली शपथ

शिमला :सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर शपथ ली। इस दौरान राहुल, प्रियंका और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। प्रियंका ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जलवायु परिवर्तन के समाधान को वन संपदा का संवर्धन महत्वपूर्ण : विधानसभा अध्यक्ष

76 वें वृत स्तरीय वन महोत्सव में कुलदीप सिंह पठानिया ने रोपा बेलपत्र का पौधा चंबा वन वृत्त के तहत 526 हेक्टेयर भूमि में होगा पौधारोपण विभिन्न प्रजातियों के चार लाख पचास हजार पौधे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आठवां वॉलीबाल टूर्नामेंट एक नवंबर से दो नवंबर तक एनएफएल स्टेडियम नया नंगल में आयोजित होगा : एमआर धीमान

नंगल। सोशल वेलफेयर कमेटी नया नंगल आठवां वॉलीबाल टूर्नामेंट एक नवंबर से दो नवंबर तक एनएफएल स्टेडियम नया नंगल में करवाया जा रहा है। यह जानकारी कमेटी के महासचिव एमआर धीमान ने देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!