मतगणना की तैयारियां पूरी, डिप्टी कमिश्नर ने किया जायजा – सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एसएसपी

by

होशियारपुर, 22 नवंबर: चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना शनिवार को होगी, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में बनाए गए मतगणना केंद्र का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने कहा कि सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है, जिसकी निरंतर निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। इसके अलावा, उन्होंने मतगणना केंद्र और मीडिया सेंटर का भी दौरा किया।

 एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने जानकारी दी कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और केंद्र पर तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात रहेंगे।   गौरतलब है कि चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के लिए 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और 20 नवंबर को हुए मतदान में 53.43 प्रतिशत वोट पड़े थे। मतगणना 15 राउंड में पूरी होगी। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य)-कम-रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा ने डिप्टी कमिश्नर को विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेटीएम पेमेंट्स बैंक को ‘फास्टैग’ जारी करने वाले अधिकृत बैंकों की सूची से आईएचएमसीएल ने हटाया

नई दिल्ली।  सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टोल संग्रहण इकाई भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को परेशानी से बचने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अलावा...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बीसीए और बी.काम. तीसरे सेमेस्टर का शानदार परिणाम

गढ़शंकर, 5 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बीसी और बी.सी. और बी.काम तीसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित...
article-image
पंजाब

30 लाख से कीर्ति नगर मोहल्ले की में गलियों में टायलें लगने का कार्य शुरु

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने वार्ड नंबर 27 के मोहल्ला कीर्ति नगर में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर :कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर होशियारपुर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में भगत दियाल मंदिर में संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा लगाए मुफ्त मेडिकल कैंप में 105 मरीजों का किया चेकअप

गढ़शंकर। संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा गांव पिपलीवाल में भगत दियाल मंदिर में मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें डॉ. सुमेघ शर्मा एमडी मेडिसिन की अगुआई में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने 105...
Translate »
error: Content is protected !!