मतदान केन्द्र में संशोधन तथा स्थानांतरण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित : सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से मतदान केंद्रों का निरीक्षण करवाया गया – DC मनमोहन शर्मा

by
सोलन :    भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों में संशोधन तथा नए भवन में स्थानांतरित करने के विषय में आज यहां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से मतदान केंद्रों का निरीक्षण करवाया गया। निरीक्षण के उपरांत कुछ मतदान केंद्रों के भवन क्षतिग्रस्त पाए गए हैं तथा कुछ मतदान केंद्रों में संशोधन की आवश्यकता है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 50-अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान मतदान केन्द्र 64-अर्की-III जोकि राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में स्थित है को अब इसी विद्यालय के विज्ञान खण्ड के भवन के कमरे में तथा 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र 40-गुनाहा का मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुनाहा में स्थित है को अब इसी विद्यालय के नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा।
51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 100-राजपुरा रंगुवाल-2 का मतदान केन्द्र जोकि राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजपुरा में स्थित है को इसी विद्यालय के नए भवन में तथा 52-दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान क्षेत्र 48-सलगा मतदान केन्द्र जोकि राजकीय उच्च पाठशाला तुझार में स्थित है को अब राजकीय उच्च पाठशाला बधोनीघाट में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। यह मतदान केन्द्र मतदाताओं के लिए कम दूरी तथा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण स्थानांतरित किए गए हैं।
बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर, संधीरा दुल्टा, रूपेन्द्र कौर, शारदा, मधु ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के चन्द्रकांत शर्मा, आम आदमी पार्टी की रीता ठाकुर तथा भरत ठाकुर सहित तहसीलदार निर्वाचन राजेश शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान ठाकुर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्यास नदी फंसे 55 लोगों को सुरक्षित निकाला : रात भर चला बचाव अभियान, एसडीएम डीएसपी टीम सहित डटे रहे

एनडीआरएफ ने भी की मदद, नदियों के किनारे नहीं जाने की दी हिदायतें धर्मशाला, 18 जुलाई। इंदौरा उपमंडल के घंडारा तथा म्यानी में ब्यास नदी में फंसे लोगों को भारी मशक्कत के साथ रात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल आफिसर के पद : आयुष विभाग में भरें जाएंगे आयुर्वेदिक

ऊना, 8 सितंबर: आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की श्रेणी में अनुबंध आधार पर बैच वाईज आयुर्वेदिक मेडिकल आॅफिसर क्लास-1 के 30 पद (बैकलोग) अधिसूचित किए हैं। यह जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 लाख से होगा माता आशापुरी मंदिर का जीर्णोद्धार, कैलाशपुर से लड़गलु व आशापुरी सड़क पर व्यय होंगे 12 करोड़ : यादविंदर गोमा*

पालमपुर, 26 दिसंबर :- कैबिनेट मंत्री,यादविंदर गोमा ने मंगलवार को जयसिंहपुर विधानसभा के अंतर्गत माता आशापुरी मंदिर में पूजा अर्चना की एवं माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। यादविंदर गोमा का रास्ते में कैलाशपुर ,...
Translate »
error: Content is protected !!