मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए विभाग को आधुनिक तकनीक अपनाने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां मत्स्य पालन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग को मत्स्य उत्पादन की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस व्यवसाय से जुड़े किसानों को लाभान्वित करने के लिए राज्य की नदियों और जलाशयों के किनारे नई हैचरी और कोल्ड स्टोर स्थापित करेगी। उन्होंने विभाग को राज्य भर में नए कोल्ड स्टोर स्थापित करने के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान करने के निर्देश दिए।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है और इसमें मत्स्य पालन क्षेत्र की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मत्स्य पालन विभाग को किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें आधुनिक तकनीक और सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार मत्स्य पालन से संबंधित विभिन्न उपकरणों की खरीद पर भी सब्सिडी देकर किसानों को सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाग मत्स्य पालन किसानों को आधुनिक पद्धतियों, उन्नत बीज किस्मों और नवीन तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि वे इस क्षेत्र में हो रही प्रगति का लाभ उठा सकें।
मुख्यमंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए अगले सीज़न से राज्य भर के बांधों और जलाशयों में मछली बीज भंडारण बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विभाग को इस कार्य के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी करने और अगले वर्ष के लिए बीज आवश्यकताओं का आकलन करने के निर्देश दिए।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में मत्स्य उत्पादन बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में 19,019 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन दर्ज किया गया, जबकि इस वर्ष अक्तूबर माह तक 7773 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ट्राउट मछली उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है और राज्य सरकार ट्राउट मछली पालकों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक कॉर्पस फंड स्थापित करेगी।
राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, नीरज नैयर, मलेंद्र राजन और विवेक शर्मा, निदेशक मत्स्य विभाग विवेक चंदेल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तपोवन में विस सत्र 26 नवंबर से 05 दिसंबर तक होगा आयोजित : शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताहीः विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

विस भवन तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए निर्देश एएम नाथ। धर्मशालाः 10 नवंबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीनों निर्दलीय विधायकों इस्तीफों पर निर्णय नहीं करने को लेकर हिमाचल विधानसभा सचिवालय को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब किया तलब

शिमला , 10 अप्रैल :  हिमाचल प्रदेश के तीनों निर्दलीय विधायकों की इस्तीफा मंजूर न करने सम्बंधी याचिका पर बुधवार को हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश एम. रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब को मौजूदा चुनौतियों से बचाने और राज्य का भविष्य सुरक्षित करने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना ज़रूरी: सांसद मनीष तिवारी

गुरु अमरदास नगर में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत लुधियाना, 21 जनवरी: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि पंजाब को मौजूदा चुनौतियों से बचाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव को लेकर उठा पटक और सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री कहते हैं पूरे स्टेट में सड़कें टूटी हैं तो मंत्री रहते हैं मात्र 15 सड़कें रिस्टोर होना बाकी पंचायत चुनाव टालने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव महीने की 21 तारीख को...
Translate »
error: Content is protected !!