मनरेगा में अधिक कार्य करें आरम्भ : किशोरी लाल

by
बैजनाथ 25 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने बैजनाथ हलके की 45 पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और बरसात से हुए नुकसान की समीक्षा की।
खण्ड विकास कार्यालय में आयोजित बैठक में संबंधित पंचायतों के प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों का सीधा लाभ आम आदमी तक पहुंचे, इसे सुनिश्चित करने में पंचायत ही मुख्य भूमिका में रहती हैं। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने के साथ-साथ विकास कार्यों के लिये जारी धनराशि का उपयोग निर्धारित समय सीमा में करें, ताकि लोगों को सही रूप में योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने अधिकारियों से मनरेगा के तहत अधिक कार्यों को आरम्भ करने के निर्देश दिए ताकि लोग अधिक कार्य दिवस अर्जित कर सकें। उन्होंने कहा कि विधायक विकास निधि, संसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि, 15वें वित्त आयोग, एसडीआरएफ, मनरेगा, विकास में जनसहयोग, एसडीएफ, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को पूर्ण करने भी तीव्रता लाई जाये ताकि समय पर कार्य पूरे हो सकें।
सीपीएस ने कहा कि वर्षा के कारण भी पंचायतों में रास्तों, पशुशालाओं और घरों को नुकशान हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को नुकशान का जायेजा लेकर लोगों को शीघ्र राहत देने के लिये हर सम्भव सहायता देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में प्रदेश सरकार लोगों के साथ है और हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिये वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की सहायता के लिये रिलीफ मैन्युअल में बदलाव कर सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी की है।
इससे पूर्व खंड विकास अधिकारी राकेश पटियाल ने मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल का शाल टोपी पहनाकर स्वागत किया। और बैठक का संचालन कर 45 पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी सीपीएस के समुख रखी।
बैठक में युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविन्दर राव, जिला एसटी सेल के अध्यक्ष पृथी करोटी,महासचिव ब्लॉक कांग्रेस शशी राणा , मीडिया प्रभारी अमित शर्मा , विभिन्न पंचायतों के प्रधान, सहित ब्लॉक का स्टाफ तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने स्वस्थ होने दी जानकारी : शुक्रवार दोपहर 3.30 के बाद शिमला पहुंचेगे

शिमला । पेट में संक्रमण के चलते दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने स्वस्थ होने जानकारी दी। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन -02 – शंभू बार्डर पर रवड़ की गोलिया लगने से एक दर्जन के करीव किसान घायल, डीएसपी सहित छे पुलिस कर्मी घायल : खनौरी बार्डर पर किसानों व पुलिस में चली लाठियां, आसूंं गैस के गोल भी पुलिस ने दागे

शंभू बार्डर/ खनौरी बार्डर : शंभू बार्डर पर लगातार माहोल तनावपूर्ण बना हुया है।इस वीच ड्रोन के जरीए कई बार आसूं गैस के गोले दागे गए और किसानों ने फलाईओवर से वैरीकेड उखाड़ दिए।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

30 फर्जी कंपनियों ने 143 करोड़ रुपये से अधिक के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदकर बीजेपी को चंदा दिया : प्रशांत भूषण

नई दिल्ली  :  इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं । इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक लगाने और इससे जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक कराने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे याचिकाकर्ताओं ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी देकर सत्ता में आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली के झटके : जयराम ठाकुर

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में “घर-घर” खेल रही आईएएस अधिकारियों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों की लड़ाई खुलकर सामने आई एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!