राजकीय उच्च पाठशाला कोतवाली बाजार के होनहारों को किया पुरस्कृत : युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना शिक्षा का मूल उद्देश्य : विधायक सुधीर शर्मा

by
धर्मशाला 18 दिसंबर : धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा जिम्मेदार नागरिक बनाना है जो देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान देने के साथ-साथ अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सक्षम हों।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का विकास कार्यों को आत्मसात करना और अपने परिवार, समाज तथा शिक्षकों द्वारा सिखाए गए नैतिक मूल्यों का अनुसरण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभ्य, संस्कारित एवं अनुशासित युवा पीढ़ी ही अपने परिवार, समाज तथा देश को विकास पथ पर अग्रसर कर सकती है। इसके लिए आवश्यक है कि अभिभावक एवं अध्यापक बच्चों की गतिविधियों का नियमित अनुश्रवण करें। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें क्योंकि संवादहीनता की स्थिति सभी के लिए घातक है। यह बात विधायक ने राजकीय उच्च पाठशाला कोतवाली बाजार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य आभा शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी और आशा जताई की अन्य भी इनके प्रदर्शन से प्रेरित होंगे। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 25 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

18 से 45 वर्ष तक के युवाओं को 60 लाख रूपये की परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत का निवेश उपदान दिया जा रहा

पूर्वी कला मंच और आरके कला मंच ने बताई सरकार की योजनाएं ऊना, 24 फरवरी: सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सांस्कृतिक दलों आरके कला मंच चिंतपूर्णी तथा पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में होने वाले समारोह के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक : सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा

समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी किया जाएगा आमंत्रित रोहित राणा। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सांय अधिकारियों के साथ राज्य सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल 11...
article-image
हिमाचल प्रदेश

LADA फंड पर सरकार की मनमानी पर हाई कोर्ट की रोक

प्रभावितों के हित में खर्च होगा पैसा : डॉ. जनक राज कहा, सदन में भी चेताया था, अब हाई कोर्ट ने भी लगाई रोक LADA राशि पर सरकार की मनमानी नहीं चलेगी प्रभावितों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में हुआ प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरिएंटेशन व इंडक्शन कार्यक्रम

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ताओं ने प्रथम वर्ष के...
Translate »
error: Content is protected !!