मनाली में अचानक मौसम बिगड़ा , कंगना ने बारिश में ही लोगों को किया संबोधित : कंगना ने कहा कि कोई भी आंधी-तूफान उनकी उड़ान नहीं रोक सकती

by

एएम नाथ।   मंडी : कंगना रनौत ने गुरुवार को मनाली में भारी बारिश के बीच प्रचार किया। बारिश में प्रचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मनाली में अचानक मौसम बिगड़ा, तो जनसभा में खलल पड़ गई। इसके बाद कंगना ने बारिश में ही लोगों को संबोधित किया। कंगना ने कहा कि कोई भी आंधी-तूफान उनकी उड़ान नहीं रोक सकती।

मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कंगना रनौत ने जनता से कहा कि मनाली से उनका खास जुड़ाव है. यहां वे फिल्म सिटी स्थापित करने के विषय में विचार कर रही हैं।  अगर लोगों का समर्थन मिला, तो आने वाले वक्त में यहां फिल्म सिटी स्थापित होगी. न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि विदेश से भी यहां आकर लोग फिल्म शूटिंग करेंगे।

कंगना को जन समर्थन की उम्मीद :   कंगना रनौत ने कहा कि अमूमन फिल्म में तो नकली बारिश करवानी पड़ती है, लेकिन गर्मी के वक्त में असली बारिश का मजा ही कुछ और होता है।  उन्होंने मनाली की जनता से अपने लिए सहयोग मांगा।  गौरतलब है कि कंगना रनौत मूल रूप से सरकाघाट की रहने वाली हैं और उन्होंने अपना घर मनाली में ही बनाया हुआ है।  ऐसे में कंगना रनौत को मनाली से अच्छा समर्थन मिलने की उम्मीद है।

unicode\
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में अनूठी पहल: उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में होगी तालाबों की गणना, डिजिटल रिकॉर्ड होगा तैयार

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 फरवरी। ऊना जिले में जल संरचनाओं के संरक्षण और विकास के लिए एक अनूठी पहल करते हुए जिले में तालाबों की गणना करके उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के चालक व परिचालकों को 2 करोड़ रुपये का ओटीए-एनओटीए राशि जारीः उप-मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चालक यूनियन की हाल ही में हुई बैठक में यूनियन की मांगों पर विचार करते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान करेंगे शिरकत : 24 को श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में होगा राज्य स्तरीय समागम

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने लिया तैयारियों का जायजा होशियारपुर/गढ़शंकर, 21 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 24 फरवरी को श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जंयती के अवसर पर पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!