मनाली में पंजाब के 2 युवक चिट्टे का कारोवार रहे थे चला : पुलिस ने होटल में रेड कर दबोचे

by

एएम नाथ : पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चिट्टे का कारोबार करने वाले दो युवकों को पुलिस ने एक होटल में धर दबोचा। दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।

दोनों से 29.700 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। वह यह खेप कहां से लेकर आए? पुलिस इसकी जांच कर रही है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान एक होटल के कमरा नंबर-106 में दबिश दी, तो यहां पंजाब के दो युवक रुके थे और कमरे से ही परचून में चिट्टा बेचने का कारोबार कर रहे थे। इस दौरान जब कमरे की तलाशी ली जाए तो बड़ी मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ।

डीएसपी ने बताया कि कमरे में लकड़ी की कुर्सी पर एक नीले रंग के बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 29.700 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान समरगिल (21) निवासी नंगली तह व जिला अमृतसर पंजाब और समीर गिल (21) निवासी राजासान्सी तहसील अजनाला जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच चल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी नागरिक अपना आभा कार्ड बनाना करें सुनिश्चित – DC मनमोहन शर्मा

सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला के सभी नागरिक अपना आभा कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। मनमोहन शर्मा आज यहां आयुष्मान भवः, दस्त एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा तथा अंतरराष्ट्रीय कृमि दिवस...
article-image
पंजाब

गांव मजारी में लगाए गए 95 फ़ीसदी पौधों ने बड़े वृक्षों का रूप किया धारण : नौजवानों ने लगाए और चिकित्सीय पौधे 

गढ़शंकर, 21 जुलाई – सरपंच सोमनाथ राणा की अगुवाई में कोरोना महामारी के बाद, गांव मजारी में शुरू की गई पौधारोपण मुहिम के तहत लगभग 95 प्रतिशत पौधों ने पेड़ों का रूप धारण कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रावण आष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर विधायक सुदर्शन बबलू ने ली बैठक : अधिकारियों को मेले के सफल संचालन के दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रोहित जसवाल।  श्री चिंतपूर्णी(ऊना), 23 जुलाई। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले के तैयारियों एवं प्रबंधनों को लेकर माईदास सदन में श्री चिंतपूर्णी...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ सेक्टर 9 हत्या कांड में शामिल दो शूटर कैथल में संक्षिप्त गोलीबारी के बाद गिरफ्तार

चंडीगढ़ :  पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने स्पेशल टास्क फोर्स, हरियाणा (करनाल यूनिट) के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान आज कैथल में संक्षिप्त गोलीबारी के बाद चंडीगढ़ सेक्टर 9 हत्या...
Translate »
error: Content is protected !!