मनीला में कबड्डी कोच गुरप्रीत की गोली मारकर हत्या : लूट के इरादे से की गई, वह फाइनेंस के कारोबार से भी थे जुड़े

by

मोगा : फिलीपींस की राजधानी मनीला में मोगा के एक कबड्डी कोच गुरप्रीत सिंह गिंदरू (43) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव पाखरवाड़ के ग्रामीणों ने बताया कि गुरप्रीत करीब चार साल पहले रोजी-रोटी कमाने फिलीपींस गया था। कारोबार चलाने के अलावा वह मनीला में युवाओं को कबड्डी की कोचिंग भी देता था। गुरप्रीत की हत्या उस समय की गई, जब वह काम से लौटने के बाद घर पहुंचे थे। गुरप्रीत सिंह को निकट से गोलियां मारी गई हैं। ऐसी आशंका है कि गुरप्रीत सिंह की हत्या लूट के इरादे से की गई है, क्योंकि वह फाइनेंस के कारोबार से भी जुड़े थे। उनके पास अच्छी खासी नकदी थी। गुरप्रीत सिंह की हत्या की खबर के बाद निहाल सिंह वाला उपमंडल के पाखरवाड़ गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकार उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए घर वापस लाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

विदेश में 3 पंजाबी युवको की मौत : घर शव लाने के लिए बेबस परिवार, सांसद ने की विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़ : पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से सुनहरे भविष्य की तलाश में विदेश गए तीन युवाओं की पिछले एक सप्ताह के भीतर रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतकों में दो युवतियां और...
article-image
पंजाब

राजनीतिक हितों के लिए श्री अकाल तख्त को चुनौती पंथ कभी स्वीकार नहीं करेगा : एसजीपीसी

अमृतसर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब से जुड़े मामले में पंजाब सरकार द्वारा की जा रही राजनीति श्री अकाल तख्त साहिब को सीधी चुनौती है। इसे सिख पंथ कभी भी स्वीकार नहीं करेगा। यह बात...
article-image
पंजाब

राज रानी दीवान को भावभीनी श्रद्धांजलि, तेहरवीं 27 सितंबर को

नवांशहर। अरुण रिंकू दीवान की पूजनीय दादी राज रानी दीवान जी का 17 सितंबर को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है। परिवार के लिए यह...
article-image
पंजाब

पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं गांवों के लोग, 5 दिनों से नहीं आ रहा पानी : झूठे वादों वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल – निमिषा मेहता.

गढ़शंकर, 19 जनवरी : गढ़शंकर के पहाड़ी क्षेत्र के गांव सदरपुर, शाहपुर और खानपुर के लोग लंबे समय से घरों में पीने के पानी की सप्लाई बंद होने से परेशान हैं। इस मौके पर...
Translate »
error: Content is protected !!