मनुष्य के आंतरिक व बाहरी जगत के साथ जुडऩे में है बाणी व साहित्य की अनंतता: मदन वीरा

by

– सरकारी कालेज तलवाड़ा के पंजाबी विभाग की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित छठे आनलाइन वैबीनार का आयोजन
होशियारपुर: पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों पर एम.आर.पी.डी सरकारी कालेज तलवाड़ा के अलग-अलग विभागों के सहयोग से मई-जून माह के दौरान चलाई जा रहे श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित वैबीनार सीरिज के अंतर्गत पंजाबी विभाग की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी के पंजाबी साहित्य को देन विषय पर छठे आनलाइन वैबीनार का आयोजन किया गया। इस वैबीनार में कंडी इलाके से पंजाबी के प्रसिद्ध लेखक व चिंतक मदन वीरा ने मुख्य वक्ता के तौर पर भाग लिया।
वैबीनार की शुरुआत में कालेज के प्रिंसिपल बी.आर राणा ने जहां वैबीनार के मुख्य वक्ता मदन वीरा का स्वागत किया वहीं वैबीनार से जुड़े अलग-अलग स्कूल, कालेजों, यूनिवर्सिटियों से विद्यार्थियों, श्रोताओं, पाठवों व खोजी विद्वानों का भी अभिनंदन किया। इसके साथ ही श्री राणा ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
वैबीनार के मुख्य वक्ता मदन वीरा ने कहा कि गुरु साहिब ने जहां अपने बलिदान द्वारा भारतीय संस्कृति को एक नए विचार से जोड़ा है, वहीं वैराज्य व भक्ति का उपदेश देकर लोगों को सांसारिक प्रपंच में उलझने से रोका है। उन्होंने सब किछु होत उपाय की दृढ़ता के माध्यम से उखड़े हुए मन वाले जिझासु को अपने कर्तव्य मार्ग पर आगे बढऩे के लिए हमेशा हल्लाशेरी दी है। मदन वीरा ने बाणी व साहित्य की सांझीवालता को दर्शाते हुए कहा कि बाणी व साहित्य की अनंनता मनुष्य के आंतरिक व बाहरी जगत से जुडऩे में है।
वैबीनार के कन्वीनर प्रो. अजय कुमार ने वैबीनार के विषय के बारे में बताते हुए गुरु साहिब जी की बाणी के आधार पर कहा कि अन्याय के आगे झुकने या उसको स्वीकार न करने की बात कोई निर्भय व्यक्ति ही कर सकता है, डरे हुए के मन में इतनी हिम्मत नहीं हो सकती क्योंकि निर्भयता के पीछे वीरता की भावना काम कर रही होती है। वीरता की भावना ही भय को खत्म कर निर्भयता को जन्म देती है। इसी तरह गुरु साहिब के व्यक्तित्व में निर्भयता व वीरता की भावनाएं एकसाथ होकर चलती हैं। इसी लिए सांई बुल्ले शाह ने गुरु जी को गाजी(शूरवीर) कहा है।
वैबीनार के अंत में पंजाबी विभाग के प्रमुख डा. सुरजीत सिंह ने वैबीनार में हुई विचार चर्चा को संक्षेप में बताते हुए मुख्य वक्ता मदन वीरा का तहे दिल से धन्यवाद किया वहीं वैबीनार से जुड़े कालेज से प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, प्रोफेसर साहिबान व अन्य स्कूलों, कालेजों से जुड़े खोजी विद्वानों का भी धन्यवाद किया व विशेष तौर पर कन्वीनर प्रो. अजय कुमार अर्श को मदन वीरा जैसे बुद्धिजीवियों को पाठकों से रुबरु करने के लिए करवाए जा रहे आनलाइन वैबीनारों को सुचारु रुप में चलाने के लिए बधाई भी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 लाख युवाओं को राजनीति में लाने से बदलेगी देश के राजनीति की दशा और दिशा- एक पेड़ मां के नाम अभियान ने बदला पर्यावरण के प्रति लोगों का नजरिया : जयराम ठाकुर

‘मन की बात’ कार्यक्रम ने देशवासियों की अपेक्षाओं को दिया एक नया मंच एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में...
article-image
पंजाब

अवैध खनन मामले की जांच तेज, ED ने किया खुलासा : अटैच जमीन पर हो रही थी माइनिंग

चंडीगढ़। ड्रग रैकेट में आरोपित अर्जुन आवार्डी बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला नंगल के नानगरां कलमोट में पड़ती छह एकड़ जमीन में हुई अवैध माइनिंग की जांच के आदेश राज्य सरकार की ओर से...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव बारापुर के जंगल में अवैध माइनिंग करने वाले बलाचौर में पड़ते के एक क्रेशर विरुद्ध मुकदमा दर्ज 

गढ़शंकर : उप-मंडल अधिकारी सह सहायक जिला माइनिंग अफसर , ड्रेनेज एंड जियोलॉजी उप-मंडल, गढ़शंकर द्वारा गढ़शंकर के गांव बारापुर के जंगल में अवैध माइनिंग करने के आरोप में पुलिस को दी शिकायत पर...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर : लोगों को टीबी संबंधी किया जागरूक

गढ़शंकर, 25 मार्च: सिविल सर्जन पवन कुमार एवं जिला टीबी अधिकारी शक्ति शर्मा के निर्देशानुसार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व टीबी दिवस मनाया गया, जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!