थमने लगी कोरोना की रफ्तार, जून के पहले हफ्ते में 4.46 प्रतिशत पहुंची संक्रमण दर

by

ऊना- कोरोना कर्फ्यू व जन सहयोग के चलते जिला ऊना में कोरोना संक्रमण की दर निरंतर कम हो रही है। जून के पहले सप्ताह में कोविड-19 वायरस के संक्रमण की दर घटकर 4.46 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि 6 जून तक 1837 आरटी-पीसीआर टेस्ट किए गए, जिनमें से 198 पॉजीटिव पाए गए और संक्रमण की दर 10.78 प्रतिशत रही। वहीं 6811 रैपिड टेस्ट किए गए, जिनमें से 188 व्यक्ति पॉजीटिव रहे और संक्रमण की दर 2.76 प्रतिशत रही। इस प्रकार संक्रमण की कुल औसत दर 4.46 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि संक्रमण का घटना अच्छे संकेत हैं, लेकिन अभी भी लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। मास्क का प्रयोग जारी रहना चाहिए तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 6 जून को पॉजीटिविटी रेट घटकर 2.74 पर पहुंच गया है।
डीसी ने कहा कि मई माह में संक्रमण की दर 16.07 प्रतिशत रही है। कोरोना कर्फ्यू लगने के बाद मई के अंत में संक्रमण के मामले काफी कम हो गए। उन्होंने कहा कि मई माह में आरटी-पीसीआर की संक्रमण दर 18.42 प्रतिशत तथा रैपिड टेस्ट की संक्रमण दर 14.91 प्रतिशत रही। इससे पहले अप्रैल माह में आरटी-पीसीआर से पॉजीटिविटी रेट 8.10 प्रतिशत तथा रैपिड टेस्ट से 16.80 प्रतिशत रहा। अप्रैल माह की औसत संक्रमण दर 11.27 प्रतिशत रहा।
राघव शर्मा ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार ने निशुल्क टीकाकरण अभियान छेड़ा हुआ है। जिसके अंतर्गत 6 जून तक जिला के 1,58,521 व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है। 39,303 व्यक्तियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है, जबकि 18-44 वर्ष के आयुवर्ग में 7988 व्यक्तियों को टीका लगाया जा चुका है।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित होगी 3 टेस्ला एमआरआई मशीन : सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री बोले, चंबा चिकित्सा महाविद्यालय में फैकल्टी को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यकतानुसार नियमों में दी जाएगी छूट विदेश में चिकित्सकों को एक्सपोजर विजिट करवाने पर सरकार कर रही विचार: मुख्यमंत्री एएम नाथ। चम्बा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में 81,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला 09 अगस्त – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 187 हेक्टेयर जमीन पर 81,800 पौधे रोपित करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खंड मैहला में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा आवंटित की जाएगी उचित मूल्य की दुकान

ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 स्वीकार नहीं किए जाएंगे ऑफलाइन आवेदन : पुरुषोत्तम सिंह एएम नाथ। चम्बा ; हिमाचल प्रदेश सरकार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकलांग का विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने जाना हाल : कहा – इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी सरकार

एएम नाथ। चम्बा  :    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुलाकात के लिए आए लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को देते...
Translate »
error: Content is protected !!