मनोज कुमार ने संभाला नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त का कार्यभार, साझा कीं प्राथमिकताएं

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 13 मई। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त पद का कार्यभार ग्रहण किया। मनोज कुमार 2020 बैच के एचएएस अधिकारी हैं। मूलतः मंडी जिला के जोगिंदरनगर क्षेत्र से संबंध रखने वाले श्री कुमार इससे पूर्व उदयपुर में एसडीएम के पद पर सेवाएं दे रहे थे। इसके अतिरिक्त वे ज्वालाजी, शिमला, कुल्लू सहित राज्य के विभिन्न जिलों में अलग अलग पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। केलांग में उन्होंने परियोजना अधिकारी (आईटीडीपी) के रूप में भी कार्य किया है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने शहर के समग्र विकास को सुनिश्चित करने को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, सीवरेज संबंधी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना और शहरी सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकताएं होंगी। इसके साथ ही उन्होंने बरसात के मौसम के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु ठोस कार्य योजना पर बल देने की बात कही।
उन्होंने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि सभी मिलकर जनहित में कार्य करते हुए नगर निगम ऊना को एक आदर्श नगरीय इकाई के रूप में विकसित करने के लिए काम करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाल अकादमी मायोपट्टी के विद्यार्थियों द्वारा नडालों में नशा विरोधी नाटक का मंचन

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : गुरुद्वारा जनम स्थान संत बाबा निधान सिंह जी, गांव नडालों में जत्थेदार बाबा गुरमीत सिंह जी के मार्गदर्शन में अकाल अकादमी मायोपट्टी के विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर की आक्रामक राजनीति: बिहार में किंग के तौर पर खुद को स्थापित करने की कोशिश

बिहार । जन सुराज अभियान के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) आजकल बिहार की राजनीति में पूरी तरह आक्रामक नजर आ रहे हैं। लंबे समय तक सलाहकार और रणनीतिकार के रूप में...
पंजाब

स्थानीय निकाय चुनावों  संबंधी रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव आयोग की हिदायतों से करवाया गया परिचित

जिला चुनाव अधिकारी ने चुनाव अधिकारियों को सुचारु रुप में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करने के दिए निर्देश कहा,  चुनाव में नामांकन के दौरान उम्मीदवारों को नो ड्यू सर्टिफिकेट पेश करने की जरुरत नहीं...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में रेड रिबन क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग की ओर से राष्ट्रीय मतदाता...
Translate »
error: Content is protected !!