खालसा कॉलेज डुमेली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में रेड रिबन क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की प्रो. मनीषा ने मतदाता दिवस के महत्व पर विद्यार्थियों को व्याख्यान दिया तथा लोकतांत्रिक देश में एक नागरिक के वोट के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों व महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने अपने मत का सही उपयोग करने की शपथ भी ली। इसके पश्चात महाविद्यालय में मॉक पोल सेट तैयार कर विद्यार्थियों को मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया का डेमो दिया गया . इस अवसर पर रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अमरपाल कौर ने विद्यार्थियों से अपने वोट का प्रयोग सोच समझकर करने को कहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीबीआई ने अधिकारी रिश्वत लेता रंगे हाथ किया गिरफ्तार

साहनेवाल : साहनेवाल के मुख्य डाकघर में सीबीआई विभाग द्वारा अचानक छापा मारने तथा डाकघर के सब-पोस्टमास्टर को रिश्वत लेने के आरोप तहत रंगे हाथ गिरफ्तार करने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार...
article-image
पंजाब

पति पत्नी गिरफ्तार : 525 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ

माहिलपुर : माहिलपुर की पुलिस ने पति पत्नी को 525 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई दविंदर सिंह ने जस्सोवाल भठे के पास एक...
article-image
पंजाब

परमिटों की अवैध क्लबिंग विरूद्ध कड़ी कार्रवाई : पंजाब मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 80-ए के तहत जारी किए गए सभी कंपोजिट परमिटों (सीपी) की व्यापक जांच के आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने परिवहन क्षेत्र में नियमों के पालन और सभी को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज पंजाब मोटर वाहन नियम,...
Translate »
error: Content is protected !!