मनोज सूद सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त

by
धर्मशाला, 31 मई: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत मनोज सूद विभाग में 36 वर्ष की सेवाएं देने के बाद आज जिला लोक संपर्क कार्यालय कांगड़ा स्थित धर्मशाला से सेवानिवृत हुये। अपने सेवाकाल के दौरान वे शिमला, सोलन, कुल्लु, धर्मशाला तथा नूरपुर में कार्यरत रहे।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके सम्मान में जिला लोक संपर्क कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी विनय शर्मा ने मनोज सूद द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से दी गई उनकी सेवाएं अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय हैं। विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1.60 करोड़ से बनने वाले सरा गड़ाकुफर वन विश्राम गृह का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास : वन संरक्षण को रोजगार से जोड़ रही सरकार: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला।   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ठियोग के सरा गड़ाकुफर में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वन विश्राम गृह का शिमला से वर्चुअली शिलान्यास किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 28 से 30 अगस्त तक बारिश : 1 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के 26 अगस्त को जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टारगेट किलिंग और फिरौती की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार : 3 अवैध पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस ,1 काले रंग की जाली नंबर वाली फोर्ड आइकन बरामद

पटियाला :  पटियाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमेरिका में बैठे गैंगस्टर गुरविंदर सिंह सिद्धू के इशारे पर पंजाब में टारगेट किलिंग व फिरौती की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा के माॅक सेशन में गढ़शंकर क्षेत्र के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की खास के विद्यार्थी ने निभाई डिप्टी स्पीकर रौड़ी की भूमिका 

गढ़शंकर, 27 नवंबर: पंजाब सरकार द्वारा संविधान दिवस मौके श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस मौके विशेष तौर पर तैयार की गई पंजाब विधानसभा में सरकारी स्कूलों...
Translate »
error: Content is protected !!