ममदोट में AAP नेता की गोलियां मारकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

by

बाइक पर जा रहे गुरप्रीत सिंह को कार सवार हमलावरों ने बनाया निशाना; नगर पंचायत प्रधान की कार पर भी फायरिंग, चुनावी रंजिश में वारदात का शक

फिरोजपुर/ममदोट। फिरोजपुर जिले के ममदोट में शनिवार रात करीब 8 बजे आम आदमी पार्टी  से जुड़े नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कार सवार हमलावरों ने बाइक पर जा रहे गुरप्रीत सिंह और उनके दोस्त हरप्रीत सिंह पर फायरिंग की। वारदात में गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई, जबकि हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए लुधियाना रेफर किया गया।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय गुरप्रीत सिंह और घायल की पहचान 22 वर्षीय हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। गुरप्रीत सिंह के पास पार्टी में कोई आधिकारिक पद नहीं था, लेकिन वह नगर पंचायत चुनाव के दौरान सक्रिय रहे थे। उनकी भाभी वार्ड नंबर-5 से पार्षद हैं। परिवार में दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी की करीब डेढ़ वर्ष पहले मौत हो चुकी है।

बाइक पर जा रहे थे दोनों

पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और हरप्रीत सिंह बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कार में सवार हमलावरों ने कथित तौर पर उनका पीछा किया और उन पर गोलियां चला दीं। घटना के समय गुरप्रीत सिंह के कुछ दोस्त भी एक अलग कार में उनके पीछे चल रहे थे।

नगर पंचायत प्रधान की कार पर भी फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने पीछे आ रही कार को भी निशाना बनाया। इस कार में नगर पंचायत प्रधान राजेश कुमार मैनी सवार थे। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए।

हरप्रीत सिंह को तीन गोलियां लगने की जानकारी सामने आई है। उसे गंभीर हालत में शनिवार रात लुधियाना रेफर किया गया था। पुलिस के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

चुनावी रंजिश में वारदात का शक

मौके पर पहुंचे फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में वारदात के पीछे चुनावी रंजिश की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हमले की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है, लेकिन जांच प्रभावित होने के कारण फिलहाल उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए जा सकते।

मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के कारण इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

24 नशे के टीके व चोरी के बाईक सहित दो काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने दो नशीले टीकों के तस्करों को एक चोरी के बाईक के साथ काबू किया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी गढ़शंकर के बंगा चौक पर थी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवराज, उथप्पा समेत कई दिग्गजों की करोड़ों की संपत्ति जब्त!… ED ने की बड़ी कार्रवाई

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय  ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों पर शिकंजा कसा है। शुक्रवार को ED ने इस मामले...
article-image
पंजाब , हरियाणा

2 साल से बेटे के साथ मिलकर महिला वेच रही थी समैक : 254 ग्राम समैक बरामद 

यमुनानगर : मलिकपुर खादर निवासी महिला शमीम अहमद जो पिछले 2 साल से अपने बेटे फिरोज के साथ मिलकर स्मैक बेचने का काम कर रही थी महिला ने इस काम में पूरे इलाके में...
article-image
पंजाब

आरएमपीआई ने पंजाब सरकार की सांप्रदायिक फासीवादी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य भर में राजनीतिक रैलियां आयोजित करने का फैसला : हरकंवल सिंहः

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) जिला कमेटी की बैठक अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य साथी हरकंवल सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!