मर्डर केस का मुख्य आरोपी पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार : ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल बरामद

by

आदमपुर । जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आदमपुर के चर्चित हत्या कांड का तेजी से खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल भी बरामद कर ली है। यह कार्रवाई एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देश और एसपी (जांच) विनीत आहलावत, डीएसपी राजीव कुमार, सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली तथा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज कुमार की निगरानी में की गई। पुलिस के अनुसार गांव दरोली कलां निवासी 26 वर्षीय दविंदर सिंह उर्फ बाजा की मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू के घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे गांव की घेराबंदी कर सभी रास्तों को सील कर जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि वारदात के समय घर के अंदर पांच लोग मौजूद थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हरमन, वरुण और आकाश की पहचान कर ली गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कमरे के अंदर ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल से 10 से 12 राउंड फायरिंग की गई थी। मौके से बरामद पिस्तौल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। गोलीबारी के कारण कमरे की दीवारों और सामान को भारी नुकसान पहुंचा। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि मृतक दविंदर सिंह उर्फ बाजा एक हार्डकोर अपराधी था, जो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ तीन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और वह पहले भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका था। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी निजी रंजिश सामने आई है। फिलहाल थाना आदमपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना में मौजूद अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

मनमोहन सिंह

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Ashirwad Scheme Now Only Through

Hoshiarpur/Feb 4/Daljeet Ajnoha : Deputy Commissioner Ashika Jain announced that to make Punjab government’s Ashirwad Scheme simpler, more transparent, and people-friendly, it will now be implemented exclusively through service centres. She noted that the...
article-image
पंजाब , समाचार

अवैध खनन : गढ़शंकर इलाके में हो रही अवैध खनन को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी ने डीएफओ को दिया मांगपत्र।

गढ़शंकर, 18 जुलाई : मंगलवार को कंडी संघर्ष कमेटी के नेताओं ने चौधरी अच्छर सिंह बिलड़ो व कामरेड दरशन सिंह मट्टू की अगुवाई में इलाके में हो रही अवैध खनन को लेकर जिला जंगलात...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 के लिए दूसरे दिन भी जारी रहे : ऑडिशन स्थानीय सहित विभिन्न जिलों के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 नवंबर. माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए आयोजित ऑडिशन का क्रम अंब कॉलेज के सभागार में दूसरे दिन भी उत्साहपूर्वक जारी रहा। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ अन्य...
article-image
पंजाब

पांगी के धरवास पंचायत में भीषण अग्निकांड, बुजुर्ग की दम घुटने से दर्दनाक मौत

घटना रविवार देर शाम तकरीबन 8:00 बजे की बताई जा रही एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : जिला चंबा के उपमंडल पांगी के ग्राम पंचायत धरवास में रविवार क़ो भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया...
Translate »
error: Content is protected !!