मलेरिया की रोकथाम के अपने घरों के आसपास छोटे गड्ढों में पानी न इकट्ठा होने दें और छप्पड़ में खड़े पानी में काले तेल का करें छिड़काव : डॉ. रघवीर सिंह 

by
गढ़शंकर, 26 अप्रैल: प्राथमिक हेल्थ सेंटर पोसी में सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रघवीर सिंह के नेतृत्व में मलेरिया संबंधी ब्लॉक स्तरीय जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इस मौके लोगों को संबोधित करते डॉ. रघवीर सिंह ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को मलेरिया के लक्षणों तथा बचाव संबंधी जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मलेरिया दिवस के संबंध में ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य केंद्रों तथा स्कूलों में लोगों को गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है ता जो लोग अपने आप को इस रोग से बचा सकें। उन्होंने कहा कि मलेरिया के मुख्य लक्षण तेज बुखार, ठंड लगना, सिर दर्द, थकावट, शरीर टूटना, घबराहट होने के साथ-साथ कंपन छिढ़ना शामिल है।
                  उन्होंने कहा यदि किसी व्यक्ति को ऐसे लक्षण महसूस हों तो वह तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच तथा टेस्ट नि:शुल्क करवाए। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति पीड़ित पाया जाता है तो उसको विभाग द्वारा निशुल्क दवाई दी जाती है। मलेरिया की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक जागरूकता जरूरी है तथा आम नागरिक अपने घरों के आसपास छोटे गड्ढों में पानी न इकट्ठा होने दें और छप्पड़ में खड़े पानी में काले तेल का छिड़काव करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा मौसम दौरान ऐसे कपड़े पहनें जिससे पूरा शरीर ढका जा सके और मच्छर के काटने से बचा जा सके। इस मौके डॉ. बंदना ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर शुक्रवार को ड्राई डे ऐलान किया गया है। सभी को उन स्थानों की सफाई करनी चाहिए जहां पानी इकट्ठा होने का खदशा हो। इस अवसर पर डॉ. हर पुनीत कौर, फार्मेसी अधिकारी संदीप कौर, क्लीनिकल असिस्टेंट मनप्रीत कौर, नर्सिंग सिस्टर परमजीत कौर, एलएचबी जोगिंदर कौर, विनोद बाला, आशा वर्कस किरणजीत कौर, बलविंदर कौर, गुरुनानकी तथा लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज की फुटबॉल टीम फुटबॉल टूर्नामेंट की बनी चैंपियन

गढ़शंकर   :   बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर की फुटबॉल टीम ने फुटबॉल टूर्नामेंट में 5 टीमों को हराकर पहला स्थान हासिल किया है। खालसा कॉलेज माहिलपुर में आयोजित संत बाबा हरि सिंह मेमोरियल...
article-image
पंजाब

पूर्व पार्षद धीर ने चब्बेवाल की सरपंच रीना सिद्धू को दी बधाई

होशियारपुर /  दलजीत अजनोहा :  पंचायत चुनाव में चब्बेवाल से रीना सिद्धू को सरपंच बनने पर पूर्व पार्षद व स्वर्णकार संघ पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन धीर ने बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया।...
article-image
पंजाब

सयुंक्त कियान र्मोचे का जीओ सैंटर के समक्ष 235 वें दिन भी रोष धरना जारी

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा जिओ संैटर गढ़शंकर के समक्ष 235 वें दिन रोष धरना गुरबख्श कौर चक्कगुरू की अध्यक्षता में लगाया। जिसमें सोम नाथ सतनौर का अचनचेत देहांत होने पर शौक प्रस्ताव डाला...
article-image
पंजाब

अमृत संधू बनकर लड़कियों से करता था अश्लील चैट करता था अमृतपाल : जेल में बंद सांसद अमृतपाल की टिंडर चैट ने बढ़ाई मुसीबत,

चंडीगढ़ : पंजाब के खड़ूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए अमृतपाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब अमृतपाल द्वारा अमृत संधू नाम से टिंडर चैट ने उनकी...
Translate »
error: Content is protected !!