मशीनों पर सब्सिडी मुहैया करवाने का निर्णय : हत्थ/बैटरी/ईंजन/ट्रैक्टर से चलने वाला स्पे्रयर, बहु फसली प्लांटर, चारा काटने वाला हारवैस्टर, चारे की गांठे बनाने के लिए मशीन, मिल्ट मिल/चक्की, तेल मिल व न्यूमैटिक प्लांटर मशीनों पर

by

होशियारपुर, 22 दिसंबर:
पंजाब में फसली विभिन्नता को उत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से किसानों को अलग-अलग कृषि मशीनों पर सब्सिडी मुहैया करवाने का निर्णय लिया गया है। जानकारी देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना(आर.के.वी.वाई) की सब स्कीम फसली विभिन्नता प्रोग्राम(सी.डी.पी) के अंतर्गत अलग-अलग कृषि मशीनों जैसे कि हत्थ/बैटरी/ईंजन/ट्रैक्टर से चलने वाला स्पे्रयर, बहु फसली प्लांटर, चारा काटने वाला हारवैस्टर, चारे की गांठे बनाने के लिए मशीन, मिल्ट मिल/चक्की, तेल मिल व न्यूमैटिक प्लांटर मशीनों पर सब्सिडी मुहैया करवाने के लिए किसानों से प्रार्थना पत्रों की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि किसान 03 जनवरी 2023 तक विभाग के वैब पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य://ड्डद्दह्म्द्बद्वड्डष्द्धद्बठ्ठद्गह्म्4श्चड्ढ.ष्शद्व/ पर आनलाइन फार्म भर कर अपना प्रार्थना पत्र जमा करवा सकते हैं।
मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि निर्धारित समय तक पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को मंजूरी जारी करने के लिए लाभार्थियों का चुनाव विभाग की ओर से प्राप्त भौतकी व वित्तिय लक्ष्यों के अनुसार की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुने गए लाभार्थियों को मंजूरी जारी करने के बाद मशीनों की खरीद के लिए किसानों को 21 दिन का समय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थी किसान विभाग की ओर से मंजूर किसी भी मशीनरी निर्माता/डीलर से अपनी पंसद अनुसार इन मशीनों की खरीद कर सकेगा। मंजूर मशीनरी निर्माताओं/डीलरों की सूची पोर्टल पर ही उपलब्ध करवाई जाएगी। मशीनों की खरीद करने के बाद विभाग के अधिकारियों की ओर से इन मशीनों की भौतिक पड़ताल की जाएगी।
डा. गुरदेव सिंह ने बताया कि किसान की ओर से पोर्टल पर प्रार्थना पत्र देने के समय पेश किए गए विवरण व तथ्यों व मशीनों की खरीद के बाद विभाग की ओर से जारी की गई भौतिक पड़ताल के सही पाए जाने पर ही बनती सब्सिडी की राशी लाभार्थी किसान के बैंक खाते में सीधे तौर पर मुहैया करवाई जाएगी। इस संबंधी उन्होंने जिले के समूह किसानों को अपील करते हुए कहा कि जिला होशियारपुर में फसली विभिन्नता को उत्साहित करने के लिए किसान अधिक से अधिक मशीनों के लिए प्रार्थना पत्र दे व प्रार्थना पत्र जमा करवाने के समय विभाग की ओर से निर्धारित किए गए नियमों व शर्तों का खास ध्यान रखें। अधिक जानकारी के लिए किसान संबंधित ब्लाक कृषि कार्यालय/कार्याल सहायक कृषि इंजीनियर(उपकरण) होशियारपुर से संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की कांग्रेस सरकार संकट में : विधायक बबलू की वोट लेकर फंसा पेंच- जिन विधायकों पर शक उन्हें दी सीआरपीएफ की सिक्योरिटी , कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायक पहुंचे पंचकूला

एएम नाथ।  शिमला : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग में कांग्रेसी विधायकों के जमकर क्रॉस वोटिंग के बाद विधायक बबलू की वोट लेकर फंसा पेंच फंसा...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर कोकोवाल मजारी व झूगियां से हैबोवाल तक की सडक़ बनाने की लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

h गढ़शंकर: गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी सडक़ और अड्डा झूगियां से हैबावेाल तक की खसता हाल सडक़ को लेकर बीत भलाई कमेटी ने आज गढ़शंकर के एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल को ज्ञापन सौंपा और...
article-image
पंजाब

स्कूल के समीप सीवरेज के गंदे पानी ने तालाब का रूप धारण किया : इसी रोड पर हस्पताल जाने वाले मरीजों और स्कूल जाने वाले छात्रों को आती दिक्कत

गंदे पानी से कोई भी घातक बीमारी बच्चो को कर सकती है ग्रस्त, गणमान्य लोगों को ओर से तुरंत सीवरेज डालने की मांग की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा डी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सतलुज अस्पताल...
article-image
पंजाब

नायब तहसीलदारों को अलाट की गाड़ियां : 1 महीने में दो हजार किलोमीटर ही चलाई जा सकेंगी गाड़ियां

नवांशहर। एडीसी (जनरल) राजीव वर्मा द्वारा जिले के नवांशहर व बंगा के नायब तहसीलदारों को दफ्तरी व फील्ड ड्यूटी के लिए गाड़ियां अलॉट की गई हैं। नायब तहसीलदार बंगा गुरप्रीत सिंह व नायब तहसीलदार...
Translate »
error: Content is protected !!