महंगाई को नकेल डालने के लिए सीपीआईएम ने वर्करों को किया लामबंद

by

गढ़शंकर : गांव दारापुर, दोणोवाल खुर्द में सीपीआईएम की अगुवाई में बैठकें आयोजित की गईं। जिनकी अगुवाई जोगेन्द्र सिंह, हरपाल सिंह एवं सीपीआईएम के प्रांतीय नेता दर्शन सिंह मट्टू ने की। उन्होंने कहा कि जून 2022 में सभी वस्तुओं एवं सेवाएं की कीमतों में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस महीने में खाद्य पदार्थ की कीमतों में 8 प्रतिशत वृद्धि हुई है। वर्ष 2021-22 में थोक कीमत सूचकांक में 13 प्रतिशत वृद्धि हुई है जो पिछले दशकों के मुकाबले सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगा कर सरकार ने आम जनता को भूखे सोने के लिए मजबूर कर दिया है। जबकि दूसरी तरफ वामपंथी सरकार ने केरला में जीएसटी न लगाने का फैसला करके मिसाल दी है। यहां पर आज भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से 14 प्रकार की वस्तुएं आधे रेट पर दी जाती हैं। इसके अलावा 2840 रुपये प्रति क्विंटर धान की खरीद करके एमएसपी लागू की गई है। इसी प्रकार फल व सब्जियों पर केरला सरकार ने एमएसपी लागू कर दी है।
कैप्टन करनैल सिंह ने बताया कि कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन का प्रांतीय इजलास 22, 23 सितम्बर को होशियारपुर के ऐतिहासिक गांव धूत कलां में होगा। उन्होंने 22 सितम्बर की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को लामबंद किया। जिसके उपरांत जालंधर में 24 सितम्बर को इक्टठ किया जाएगा। इस मौके पर हरपाल सिंह, दरबारा सिंह, हुसनलाल, गुलजारा, सोढी सिंह, महेन्द्र, रविन्द्र, सोनू, ओंकार सिंह, परमजीत सिंह, मनप्रीत सिंह व रछपाल सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री 10 जून को शिपकी-ला से सीमा पर्यटन गतिविधियों का करेंगे शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू 10 जून, 2025 को किन्नौर जिला के शिपकी-ला से सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर सद्भावना साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में 30% – 40% वयस्क आबादी फैटी लीवर से पीड़ित : डॉ. अनिल विरदी

लिवर रोग भारत में मृत्यु का 10वां प्रमुख कारण है: डॉ. मुकेश कुमार होशियारपुर, 31 जुलाई: उत्तर भारत में लिवर रोग की बढ़ती प्रवृत्ति के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लिवासा अस्पताल...
article-image
पंजाब

बारापुर में किसान के बाड़े में तेंदुए ने घुसकर 24 मेमनों को मार डाला  : बाड़े  में 16 मेमने मृत मिले, तेंदुयां आठ को उठा कर ले गया, सिर्फ दो जिंदा बचे

गढ़शंकर। गांव बारपुर में किसान के बकरियों के बाड़े में घुसकर तेंदुए ने 26 मेमनों में से 24 मेमनों को मार डाला। जिन्में से बाड़े में 16 मेमने मरे मिले और 8 लापता है।...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से बड़ी संख्या में पेंशनर्स 7 अगस्त की चंडीगढ़ महा रैली में होंगे शामिल

गढ़शंकर, 5 अगस्त : पेंशनर्स एसोसिएशन (रजि.) मंडल गढ़शंकर की मासिक बैठक बुधवार को मंडल प्रधान इंजीनियर कमल देव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों तथा उन्हें लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!