महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण किया आयोजित : पंजाबी गायक बलराज बिलगा तथा प्रवीण अरोड़ा ने भेंटें गा कर महांमाई का किया गुणगान

by

गढ़शंकर । मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर की ओर से बाबू वेद प्रकाश कृपाल अध्यक्ष की देखरेख में महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण आयोजित किया गया।


इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक बलराज बिलगा तथा प्रवीण अरोड़ा ने भेंटें गा कर महांमाई का गुणगान किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज रविन्द्र दलवी ने विशेष तौर पर समारोह में शामिल हो कर हाजरी लगवाई।रविन्द्र दलवी ने मंदिर माता वैष्णो देवी कमेटी द्वारा आयोजित 35वें जागरण की बधाई दी तथा कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन आपसी सद्भावना के प्रतीक हैं। इस अवसर पर बाबू वेद प्रकाश कृपाल अध्यक्ष, पंकज कृपाल, हरप्रीत सिंह नगर कौंसलर, बलविंदर बिट्टू, अशोक कुमार नानोवाल, प्रणव कृपाल, दीपक कुमार राजू, अमरजीत शर्मा, रोहित वर्मा, जय राणा, मनजीत भिवानीपुर, भावना कृपाल नगर कौंसलर, बलराम नय्यर, काका अरोड़ा, आदि उपस्थित हुए।

यहां उल्लेखनीय है कि मंदिर कमेटी द्वारा जागरण तथा लंगर का आयोजन खुले स्थान पर किया गया था, लेकिन तेज आंधी तूफान के कारण पंडाल तथा टैंट उखड़ गए, जिस कारण दोबारा जागरण का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चब्बेवाल के हर गांव, हर घर तक पहुंचे हर सुविधा, यही मेरा संकल्प – डॉ इशांक कुमार

प्रचार के आखरी दिन की लोगों से भावनात्मक अपील होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : मेरे चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के हरेक गांव का हर घर, विकास की तस्वीर होना चाहिए। मेरा सपना है कि मेरे हलके के...
article-image
पंजाब

14वें  राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित 

गढ़शंकर, 25 जनवरी : आज 14वें राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित किया गया। इस समागम में माननीय एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल ने विशेष रूप से...
article-image
पंजाब

रोड़ी का गज्जर में चुनाव प्रचार दौरान जोरदार सर्मथन

गढ़शंकर। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने गांव गज्जर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जय कृष्ण...
article-image
पंजाब

Blackout mock drill in Nawanshahr

*Urges residents to ensure strict compliance of preparatory exercise in larger public and national security interest* *Holds meeting with all stakeholders, apprise about mock drill* Shaheed Bhagat Singh Nagar/ May 7/Daljeet Ajnoha : In...
Translate »
error: Content is protected !!