महाजन सभा चंडीगढ़ द्वारा “रिश्ते-रिश्ते” वर-वधू परिवार मिलन दिवस का आयोजन

by

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 24 मई  : महाजन सभा चंडीगढ़ (पंजीकृत) द्वारा आज महाजन भवन, सेक्टर-37 सी, चंडीगढ़ में “रिश्ते-रिश्ते” (वर-वधू परिवार मिलन दिवस) का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा तथा ट्राइसिटी चंडीगढ़ से लगभग 200 से अधिक लोगों एवं परिवारों ने भाग लेकर आपसी परिचय और वैवाहिक संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और पारिवारिक वातावरण में एक-दूसरे से मिलने और संवाद स्थापित करने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान परिवारों ने खुलकर विचार-विमर्श किया तथा आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक पहल दिखाई।
महाजन सभा के प्रधान राम मूर्ति महाजन ने कहा कि आज के आधुनिक समय में इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है, जिससे परिवारों को एक मंच पर आकर बेहतर रिश्तों की तलाश करने में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि सभा समाज सेवा और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
महामंत्री आर. के. गुप्ता ने सभी आए हुए परिवारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कार्यक्रम में लोगों का उत्साह और सहभागिता सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में पारिवारिक मूल्यों एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में उमा कांत मेहता, जोगिन्द्र कुमार महाजन, मोहन लाल महाजन सहित सभा के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में किराये के कमरे से 7.59 ग्राम चिट्टा बरामद, अमृतसर का 36 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

चंबा जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसआईयू टीम ने मुगला में एक किराये के कमरे से 7.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 5300 रुपये नकद और सिरिंज...
article-image
पंजाब

मनसीरत को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

गांव सेखोवाल के नंबरदार बलवीर सिंह मेघा की बेटी मनसीरत कौर को सतलुज ब्यास टाइम्स की और से जन्म दी की शुभकामनाऍ और मनसीरत के पिता नंबरदार बलवीर सिंह मेघा और माता राजिंदर कौर...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने एयरो सिटी, जी-ब्लॉक में नि:शुल्क सेहत जांच कैम्प का उद्घाटन किया

सुनी लोगों की समस्याएं, जल्द समाधान का भरोसा दिया मोहाली: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एयरो सिटी, जी-ब्लॉक, मोहाली में आयोजित एक मुफ्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौपाल क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ने किए जारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास की सौगातें देते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लिए आज 27 करोड़ रुपये की धनराशि...
Translate »
error: Content is protected !!