महामाया श्रीबाला सुंदरी मंदिर में 3000 दीपों से होगी महाआरती : चैत्र नवरात्र मेले के लिए खास तैयारी

by

नाहन :  उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में इस बार चैत्र नवरात्र मेले में पहली बार शिव तालाब मंदिर में 3 हजार देसी घी के दीपक जलाकर शिव-गौरा महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर न्यास के संयुक्त आयुक्त एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि 19 व 26 मार्च और 1 अप्रैल को होने वाली यह महाआरती श्रद्धालुओं को एक दिव्य अनुभव प्रदान करेगी। इसके साथ ही शिव तालाब में नौका विहार की व्यवस्था भी इस बार विशेष आकर्षण के रूप में जोड़ी गई है।

200 सीसीटीवी कैमरे स्थापित

मेले के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन और मंदिर न्यास ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए करीब 200 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 70 पुलिस जवान, 150 होमगार्ड और 150 निजी सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा मंदिर न्यास के लगभग 100 कर्मचारी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में जुटे रहेंगे।

पार्किंग की सुविधा

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हिमुडा की 86 बीघा भूमि के साथ-साथ सरकारी और निजी जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां करीब 200 भारी वाहनों, 1000 कारों और 1000 से अधिक दोपहिया वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा।

मेला क्षेत्र में 6 ब्लॉक विभाजित

मेला क्षेत्र को 6 ब्लॉक में विभाजित किया गया है, जहां चिह्नित स्थानों पर ही लंगर लगाने की अनुमति होगी। निजी स्तर पर लंगर लगाने के लिए 5000 रुपये का न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं फूड सेफ्टी विभाग को मेले में बिकने वाली खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर न्यास को इस बार दुकानों, झूलों और पार्किंग के आवंटन से लगभग 25 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी हिमाचल प्रदेश सहित हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से लाखों श्रद्धालु माता के दरबार में शीश नवाने पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी।

मंदिर के संयुक्त आयुक्त ने बताया कि सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, ताकि चैत्र नवरात्र मेले शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं करेगी : कुल्लू भाजपा की आक्रोश रैली में कहा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकारी संस्थानों में तालाबंदी करने वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाएंगे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ढालपुर चौक में जिला भाजपा की...
article-image
पंजाब

गुज्जर वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन बने ब्रिगेडियर राज कुमार को किया सम्मानित

गढ़शंकर।   गुज्जर प्रोग्रेसिव ग्रुप द्वारा आयोजित समागम में  गुज्जर समाज द्वारा गुज्जर वेलफेयर बोर्ड पंजाब का चेयरमैन बनने पर ब्रिगेडियर राज कुमार को सम्मानित किया। जिसमें काफी संख्या में पंच, सरपंच, नंबरदार और...
article-image
पंजाब

Punjab Home Guards: A Pillar

Chandigarh/Daljeet Ajnoha /Feb.5 :  Harmanjeet Singh, Deputy Commandant General of Punjab Home Guards, shared valuable insights into the crucial role of the force during an exclusive interaction with renowned journalist Sanjiv Kumar. Harmanjeet Singh,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने नेरवा में राज्य स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में की शिरकत

शिमला 20 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चौपाल विधानसभा के नेरवा क्षेत्र में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा में आयोजित पांच दिवसीय अंडर-19 (छात्र व छात्राओं) की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक...
Translate »
error: Content is protected !!