महिला उत्पीड़न को रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी – विजया किशोर रहाटकर

by
शिमला मंडल के लिए पोश अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित
एएम नाथ। शिमला : शिमला मंडल के लिए पोश “कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज बचत भवन, शिमला में किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने की।
कार्यशाला का उद्देश्य कार्यस्थलों पर महिलाओं के प्रति सम्मानजनक, सुरक्षित एवं समान अवसर वाला वातावरण सुनिश्चित करना था। इसमें पोश अधिनियम, 2013 के प्रावधानों, शिकायत निवारण तंत्र और संवेदनशीलता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और संवेदनशीलता ही पोश अधिनियम के सफल क्रियान्वयन की कुंजी है।
रहाटकर ने कहा कि आयोग का उद्देश्य केवल शिकायतों का निवारण नहीं, बल्कि सुरक्षित और संवेदनशील कार्य संस्कृति का निर्माण है, जहां महिलाएं आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में पोश नीति को सशक्त रूप से लागू करें और महिला कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने प्रतिभागियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर बातचीत की और पोश अधिनियम पर सवाल भी किए। उन्होंने सभी समितियों को एक सप्ताह के भीतर बैठक आयोजित करने को कहा तथा उसकी रिपोर्ट एडीसी कार्यालय शिमला भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन को सभी रिपोर्ट्स को राष्ट्रीय महिला आयोग को प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए ।
May be an image of one or more people and text
***महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयासरत है राज्य महिला आयोग – विद्या नेगी
राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी ने कहा कि राज्य आयोग लगातार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिमला दिव्यांशु सिंघल ने प्रशासनिक स्तर पर पोश अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विभिन्न उपायों की जानकारी दी और सभी विभागों से सहयोग की अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को पोश अधिनियम से संबंधित दिशा-निर्देशों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। पोश अधिनियम पर राष्ट्रीय महिला आयोग से रिसोर्स पर्सन एडवोकेट आस्था कोहली ने विस्तृत प्रेजेंटेशन दी।
***यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रीना पंडीर, एडीसी सोलन राहुल जैन, एएसपी शिमला नवदीप सिंह, प्रधान निजी सचिव राष्ट्रीय महिला आयोग रामावतार सिंह, एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जब तक लोग जागरूक नहीं होने तब तक जल सरंक्षण की कल्पना नहीं की जा सकती : जिला में जल संरक्षण के दृष्टिगत आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

ऊना – आईआईसीटी संस्थान ऊना में उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना डॉ लाल सिंह की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान आयोजित किया गया। अभियान में उन्होंने युवा प्रतिनिधियों से आसपास के जल स्रोतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा के 48 शिक्षकों ने लिया जीवन कौशल शिक्षा पर विशेष प्रशिक्षण

62 सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम का होगा क्रियान्वयन एएम नाथ। (तीसा) चम्बा :  नीति आयोग (भारत सरकार) के आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्षा मंत्री ने आईआईटी मंडी में स्वदेशी एआई-आधारित युद्ध रणनीतियों, एआई चिप्स और क्वांटम कंप्यूटिंग पर दिया जोर

एएम नाथ। मंडी, 24 फ़रवरी :  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने अपने 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता के अपने सफर को याद किया। संस्थान ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई),...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष ओलंपिक रजत पदक विजेता हर्षिता ठाकुर को राज्यपाल ने किया सम्मानित

एएम नाथ। शिमला : इटली में आयोजित विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में भारत के लिए स्नोबोर्डिंग में रजत पदक जीतने वाली शिमला की हर्षिता ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल...
Translate »
error: Content is protected !!