महिला एसएचओ 10 हजार रिश्वत लेते काबू : वुमन सैल की विजिलेंस टीम ने

by

फिरोजपुर। फिरोजपुर में विजिलेंस टीम ने वुमन सैल की एक महिला एसएचओ को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए काबू किया है। आरोपी महिला एसएचओ ने पीड़ित व्यक्ति की बेटी के साथ बदसलूकी करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बदले 40 हजार रुपये मांगे थे। जिसका सौदा 20 हजार में तय हुआ। महिला एसएचओ दो किश्तों में आठ-आठ हजार रुपये ले चुकी थी और अब 10 हजार और मांग रही थी। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला एचएचओ बख्शीश कौर को मंडी हजूर सिंह निवासी गुरदयाल सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से शिकायत दी थी कि उक्त पुलिस अधिकारी ने उसकी लड़की के साथ बदसलूकी करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रिश्वत के तौर पर 40 हजार रुपये की मांग की है लेकिन सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त महिला एसएचओ ने पहले दो बार किश्तों में आठ हजार रुपये वसूले हैं, जबकि अब 10 हजार रुपये की और मांग की जा रही थी। उसने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल करने के उपरांत फिरोजपुर यूनिट की विजिलेंस टीम के साथ टीमों का गठन किया गया और उक्त महिला पुलिसकर्मी को सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया गया। उक्त आरोपी महिला एसएचओ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला मर्डर का नही था बदला…. क्यों कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया को गैंगस्टरों ने मारी गोली ? ….मोहाली SSP ने बताया

मोहाली में सोमवार 15 दिसंबर को कबड्डी के मैदान में उस वक्त हड़कंप मच गया था।जब एक टूर्नामेंट के दौरान सेल्फी लेने के बहाने हमलावरों ने कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ...
article-image
पंजाब

अपने अधिकारों का गलत प्रयोग कर किसी को लाभ पहुंचाना भी दंडनीय अपराध: डी.एस.पी मनीश कुमार

सार्वजनिक स्थानों पर विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर की टीम ने लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरुक होशियारपुर, 04 नवंबर: विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘भ्रष्टाचार का विरोध करो,...
article-image
पंजाब

अधिकारियों से कहा गाँवों में से हटाए जाएँ अवैध कब्ज़ेः डिप्टी कमिश्नर

 किसानों को फ़सलीय विभिन्नता के अंतर्गत मक्का का क्षेत्रफल बढ़ाने की अपील होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर श्री सन्दीप हंस ने आज मासिक बैठक दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गाँवों में से अवैध...
article-image
पंजाब

चड्ढा की नियुक्ति का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा

चंडीगढ़ 12 जुलाई : पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की नियुक्ति का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। एडवोकेट जगमोहन भट्टी ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में पटीशन दायर की है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!