महिला और 4 वर्षीय बच्चे ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

by

एएम नाथ।  मंडी, 4 अक्तूबर (सतलुज ब्यास टाइम्स): मंडी जिले के घटासनी-बरोट क्षेत्र में रविवार को एक महिला और उसके चार वर्षीय बच्चे द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया। घटना के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से श्री लाल बहादुर शास्त्री गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नेरचौक रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किन परिस्थितियों में महिला और बच्चे ने जहरीला पदार्थ निगला।

फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

SP मंडी ने की मामले की पुष्टि

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला और उसके चार वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मेडिकल एड इक्विपमेंट डिस्ट्रीब्यूशन कैंप का आयोजन 3 दिसंबर को ज्वालाजी के गीता भवन में किया जाएगा : डॉक्टर संजीव शर्मा

ज्वाला जी(राकेश शर्मा) : उपमंडल अधिकारी ज्वाला जी डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया की दिव्यांगजन जिनका आंकलन 6 और 7 नवंबर को हुआ था उनके लिए मेडिकल एड इक्विपमेंट डिस्ट्रीब्यूशन कैंप का आयोजन 3...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंतिम संस्कार के बदले रिश्तेदारों ने रखी शर्त : पत्नी ने खुद ही उठा ली पति की अर्थी, दी मुखाग्नि

 छत्तीसगढ़ के कोरिया के एक गांव में हुआ, जहां एक शख्स की मौत हो जाने पर उसके रिश्तेदारों ने उसकी पत्नी से तब तक उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. जब तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बढलग स्कूल की दीपिका व हिमांशी ने उतीर्ण की राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा

पट्टा मेहलोग, 12 मार्च (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बढ़लग के आठवीं कक्षा के दो छात्राओं दीपिका व हिमांशी ने राज्य स्तरीय एन.एम.एम.एस. की छात्रवृति परीक्षा पास कर क्षेत्र व अपने विद्यालय का नाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा घोषणा पत्र : जो 1972 से पहले हिमाचल में रहते हैं, उनके भूमि खरीद अधिकारों को बहाल किया जाएगा

शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लिए अपना मेनिफेस्टो ‘संकल्प पत्र 2022’ जारी कर दिया है. भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में महिलाओं वोटरों को लुभाने पर खासा जोर दिया है. भाजपा ने...
Translate »
error: Content is protected !!