महिला के प्राइवेट पार्ट में डॉक्टर ने डाली शराब की बोतल, 15 साल से लिव इन में रह रहे थे…मामला दर्ज , आरोपी डॉक्टर फरार

by

लुधियाना :  एक डॉक्टर ने लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने वाली महिला के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। इतना ही नहीं डॉक्टर ने महिला के साथ मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकियां भी दी।

महिला ने यह गंभीर आरोप लुधियाना के प्रतिष्ठित डॉ. सुमित सोफत पर लगाए हैं। महिला ने थाना डिवीजन आठ में चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पीड़ित महिला ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस उच्चाधिकारियों के पास शिकायत दी थी। मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन स्थित हीरा सिंह रोड पर रहने वाले डॉ. सुमित सोफत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी डॉ. सुमित सोफत फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह डॉ. सुमित सोफत के साथ पिछले 15 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। डॉ. सुमित सोफत और महिला का एक बेटा है और एक बेटी भी है। महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले करीब छह महीने से आरोपी डॉ. सुमित सोफत उसके साथ मारपीट कर रहा था। महिला ने बताया कि वह लिव इन रिलेशन वाले रिश्ते को खत्म कर डॉ. सुमित सोफत से शादी करना चाहती थी। जब भी वह आरोपी को शादी करने के लिए बोलती तो वह टाल मटोल करता रहा। कुछ समय पहले पीड़िता को पता चला कि आरोपी डॉ. सुमित सोफत की किसी महिला डॉक्टर के साथ शादी हो चुकी है। वह पत्नी को छोड़ कर पीड़िता साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। जब पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर को पहली पत्नी से तलाक लेने की बात की तो आरोपी डॉ. सुमित सोफत ने उसके साथ मारपीट की और कई तरह की धमकियां दी।

 शराब के नशे में  आरोपी डॉक्टर ने की थी जबरदस्ती  :पीड़िता ने आरोप लगाया कि 26 जुलाई की रात डॉ. सोफत ने शराब के नशे में उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो डॉक्टर ने उसे धक्का देकर बिस्तर पर गिरा दिया। पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। डॉक्टर ने हद पार करते हुए बीयर की खाली बोतल उनके प्राइवेट पार्ट में डाल कर चोट पहुंचाई। पीड़िता किसी तरह वहां से भागी और गुरुद्वारा में रात बिताई।

एसएचओ सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह :  आरोपी डॉ. सोफत अभी फरार है। उसकी तलाश में टीम घर पर कई थी, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो टिप्परों की भीषण टक्कर में चपेट में आया मोटरसाइकिल स्वार : मोटरसाइकिल स्वार की मौके पर मौत , एक टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल पर गांव शाहपुर के निकट दो टिप्परों की भीषण टक्कर हो गई और इसी दौरान दोनों टिप्परों के की चपेट में मोटरसाइकिल स्वारआ गया।  मोटरसाइकिल स्वार की मौके पर मौत हो...
article-image
पंजाब

संत गुरचरण सिंह पंडवा को निर्मल भेख रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

फगवाड़ा/होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  युवा वर्ग को नशे की दलदल से बचाकर गुरु चरणों से जोड़ने, गरीब व जरूरतमंद लड़कियों की शादियां करवाने, लड़कियों की लोहड़ी डलवाने, प्राकृतिक आपदाओं व महामारी के दिनों में...
article-image
पंजाब

स्पीकर राणा केपी सिंह और सांसद मनीष तिवारी ने बीबीएमबी वर्कशॉप का दौरा करके ऑक्सीजन प्लांट का लिया जायजा

रूपनगर जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: स्पीकर राणा केपी सिंह बीबीएमबी वर्कशॉप के ऑक्सीजन प्लांट को कार्यशील करने हेतु तकनीकी माहिरो द्वारा लगातार यतन जारी: सांसद मनीष तिवारी तकनीकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम की हिमाचल की पांच खिलाड़ियों को समूह श्रेणी में प्रेरणा स्रोत सम्मान’ हेतु नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दीं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश से राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी, जिला सिरमौर की रितु नेगी, कुमारी साक्षी शर्मा, कुमारी पुष्पा, जिला मंडी की कुमारी भावना देवी तथा जिला चंबा की कुमारी...
Translate »
error: Content is protected !!