महिला कैदियों की बैरक का भी किया मुआयना : सीजेएम अपराजिता जोशी की ओर से केंद्रीय जेल का दौरा :

by

होशियारपुर, 15 दिसंबर:  जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर के दिशा-निर्देशों पर सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से आज केंद्रीय जेल का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने जेल में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से लगाए गए मैडिकल कैंप का जायजा लिया। इस दौरान सिविल अस्पताल होशियारपुर की मैडिकल टीम के डाक्टरों की ओर से जेल में बंद 150 के करीब हवालाती, कैदी महिला व पुरुषों का नि:शुल्क चैकअप किया गया। इस दौरान डा. चित्रा, डा. राजवंत सिंह, डा. नवनीत कौर, डा. पूनम, डा. कमल, डा. सौरभ शर्मा व डा. मनप्रीत कौर की ओर से बुखार, खांसी, जुखाम, ई.एन.टी के रोगों, छाती व अन्य बीमारियों की जांच की व मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां भी मुहैया की। इस दौरान सी.जे.एम अपराजिता जोशी ने महिला कैदियों की बैरक का भी दौरा किया व उनको कानूनी हकों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने जेल की रसोई का भी मुआयना किया। इस मौके पर जेल सुपरिडैंट जोगिंदर पाल, डिप्टी सुपरिडैंट हरजीत सिंह कलेर व जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी से पवन कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर ने एफए माहिलपुर को 4-0 से व इंटरनेशनल एफसी फगवाड़ा ने टीयूएफए ऊना को2-0 से पराजित किया।

59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट में तीसरे दिन तीन मैच खेले गए। माहिलपुर – प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा प्रिं हरभजन सिंह की याद में कराए जा रहे 59वे ऑल...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रलोभन या रिश्वत की शिकायत के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेगा निगरानी कक्ष

हमीरपुर 16 मार्च। लोकसभा चुनाव-2024 की आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान रिश्वत या अन्य प्रलोभनों के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव धमाई में ट्रेवल एजेंट के घर पर  ग्रेनेड फेंकने और फायरिंग करने की गोपी नवांशहरियां द्वारा जिम्मेदारी लेने के मामला : पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ फायरिंग करने का किया मामला दर्ज

गढ़शंकर। गांव धमाई में  ट्रेवल एजेंट के घर पर 9 और 10 जनवरी की रात करीव बारह वजे ग्रेनेड फेंकने और कुछ दिन पहले फायरिंग करने की गोपी नवांशहरियां द्वारा जिम्मेदारी लेने के मामले...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब में 6 बड़े पेपर लीक, लेकिन केजरीवाल चुप, AAP की ‘B टीम’ है CJP… स्वाति मालीवाल ने लगाए बड़े आरोप

भाजपा की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि पंजाब में पिछले पांच वर्षों में छह बड़े पेपर...
Translate »
error: Content is protected !!