महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप : बिहार ने हिमाचल को 5-0 और महाराष्ट्र ने अंडेमान-निकोबार को 25-0 से हराया

by

हमीरपुर 21 नवंबर। महिलाओं की 28वीं सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के ग्रुप-एफ के मुकाबले मंगलवार को यहां अणु स्टेडियम में आरंभ हो गए। इनमें हिमाचल प्रदेश, भारतीय रेलवे, बिहार, अंडमान निकोबार और महाराष्ट्र की टीमें भाग ले रही हैं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एवं हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा बिट्टू ने इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पहली बार महिलाओं की सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। खेलों के प्रति मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच के कारण यह संभव हो पाया है।
खेलों को लगातार प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री खेलों और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए एक नई एवं दूरदर्शी सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। खेल और शिक्षा के क्षेत्र के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि हिमाचल के युवा राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
सुनील शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने फुटबाल एसोसिएशन की योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री से व्यापक चर्चा की है और मुख्यमंत्री ने इस दिशा में एसोसिएशन को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से प्रदेश में फुटबाल के आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा तथा प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
सभी प्रतिभागी टीमों, मैच अधिकारियों तथा फुटबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने विश्वास जताया कि हमीरपुर में राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन बहुत ही सफल साबित होगा तथा आने वाले समय में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए हमीरपुर एक आदर्श आयोजन स्थल के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर फुटबाल को बढ़ावा मिलेगा और विशेषकर प्रदेश की महिला फुटबाल खिलाड़ियों को अच्छा एक्सपोज़र मिलेगा।
प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, नगर परिषद के मनोनीत पार्षद राकेश वर्मा, निशांत शर्मा, सुनील ठाकुर, डॉ. हर्ष कालिया, एडीसी मनेश कुमार यादव, मैच कमिश्नर एमएस पठान, हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश राणा, सदस्य मोतीराम ठाकुर, सदस्य अकरम मोहम्मद, द्रोणाचार्य पुरस्कार से अलंकृत हॉकी कोच रोमेश पठानिया, जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, महासचिव संजेश जमवाल, विभिन्न टीमों के प्रभारी एवं कोच तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
चैंपियनशिप के पहले मैच में महाराष्ट्र की टीम ने अंडेमान-निकोबार को 25-0 से रौंद दिया। जबकि, दूसरे मैच में बिहार ने मेजबान हिमाचल प्रदेश को 5-0 से हराया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म : महिला से अवैध संबंध बनाकर 11 लाख रुपये मांगने के आरोप में 1 के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 4 जुलाई ): थाना गढ़शंकर पुलिस ने कूकड़ा निवासी मंजीत कौर की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाने और उसका वीडियो बना उससे 11 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा निवारण अभियान में सकारात्मक भूमिका के लिए दिलाई शपथ : सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामवासी – डॉ. शांडिल

कसौली  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने लोगों से आग्रह किया है कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में आयोजित होने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

UPSC टॉपर कैसे पहुंचा सलाखों के पीछे? अपनी खास कार्यशैली के लिए मशहूर प्रदीप शुक्ला कौन? क्यों हुई गिरफ्तारी

UPSC में टॉप करना किसी सपने के सच होने जैसा माना जाता है- लेकिन जब यही सपना समय के साथ सवालों के घेरे में आ जाए, तो कहानी और भी गंभीर हो जाती है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हत्या कर साधू का भेष धरकर 33 साल छिपा रहा : 11 साल पहले सुप्रीम कोर्ट से उम्रकैद की सजा भी सुनाई जा चुकी : पुलिस ने एक बार फिर 1991 में हुई हत्या की फाइल को खोला

इंदौर के महू स्थित एक मठ में साधू का भेष धरकर 33 साल से छिपे एक अपराधी को सागर जिले की देवरी पुलिस ने बड़ी ही चालाकी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या...
Translate »
error: Content is protected !!